छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्लीराजहरा के द्वारा नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू का सम्मान किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ कल दिनांक 28.03.2025 दिन शुक्रवार को सामाजिक भवन गांधी चौक वार्ड नंबर 19 दल्ली राजहरा में छत्तीस गढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्लीराझरा के द्वारा नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा श्री तोरण लाल साहू जी का सम्मान किया गया उनके साथ साथ वार्ड नंबर 19 के पार्षद श्री राजा भैया एवं वार्ड नंबर 20 के पार्षद श्री रोशन पटेल, चिखलकसा पार्षद श्रीमति लीला डडसेना का भी समाज की ओर से सम्मान किया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू जी नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा, अध्यक्षता श्री रमेश कुमार सिन्हा अध्यक्ष छत्तीस गढ़ डडसेना सिन्हा कलाश्रर समाज नगर इकाई दल्लीराझरा, विशेष अतिथि श्री नईमुद्दीन खान पार्षद वार्ड 19 थे सर्व प्रथम स्थितियों द्वारा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र का पूजा अर्चना कर प्रारंभकिया उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी का सम्मान नगर इकाई दल्लीराझरा अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया राजा भैया का सम्मान कोषाध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने किया, श्रीमति लीला डडसेना जी का सम्मान श्रीमति चित्रलेखा सिन्हा श्रीमति किरण सिन्हा पूर्व पार्षद एवं पूर्व एल्डरमैन का स्वागत श्रीमति सुलोचना सिन्हा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रमेश कुमार सिन्हा, श्री विजय सिन्हा, श्री विजय डडसेना, श्री कालेन्द्र सिन्हा, श्री सुमेंद्र सिन्हा, श्री तोमेश सिन्हा, श्री गिरधर सिन्हा, श्री खिलावन सिन्हा, श्री कुंभकरण सिन्हा, श्री भुवन सिन्हा श्री नेतराम सिन्हा, श्री ऐनु राम सिन्हा, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, श्री तुलसी सिन्हा, श्री अनिरुद्ध सिन्हा, श्री उत्तम सिन्हा, श्रीमति चित्रलेखा सिन्हा, श्रीमति जागेश्वरी सिन्हा, श्रीमति गेमेश्वरी सिन्हा, श्रीमति संतोषी सिन्हा, श्रीमति सांवली सिन्हा, श्रीमति सरिता सिन्हा, श्रीमति मीना सिन्हा उपस्थित रहे कार्यक्रम के स्वागत भाषण में अध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा ने नव निर्माणाधीन सामाजिक भवन के देरी एवं गुणवत्ता के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया और समाज के लोगों को संगठित होकर एक रहने पर जोर दिया।
अध्यक्ष नगर पालिका श्री तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूरा कर जल्द लोकार्पण करने एवं भवन में शौचालय एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द शुरू करने का आश्वासन दिए हैं ताकि भवन सुरक्षित रहे।
वार्ड 19 पार्षद श्री राजा भैया ने भी संबोधित करते हुए समाज को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया संचालन महासचिव श्री कालेन्द्र सिन्हा ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री विजय सिन्हा ने किया।



