छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा उद्घाटन समारोह।

राजहरा माइन्स फुटबॉल क्लब आईओसी राजहरा के तत्वाधान में आयोजित।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा रंगारंग उद्घाटन समारोह। जानकारी के अनुसार राजहरा माइंस फुटबॉल आईओसी राजहरा के तत्वावधान में रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है जिसका आज दिनांक 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को संध्या 7-30 बजे से भव्य उद्घाटन किया जाएगा जहां पर मुख्य अतिथि बिपिन गिरि कार्यपालन निदेशक खदान, आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक खदान, विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश जी एम आई/ सी राजहरा खदान व जी के आर्य मुख्य स्टेशन प्रबंधक दल्लीराजहरा होगे साथ ही कार्यक्रम में अध्यक्षता राजेंद्र बेहरा द्वारा किया जाएगा।

अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता दल्लीराजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में होगा जहां पर देश के नामचमीन टीमों द्वारा एक से बढ़कर एक मैच खेला जाएगा। राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब आईओसी राजहरा द्वारा आमजनों से निवेदन किया गया है कि शानदार फुटबॉल प्रतियोगिता का आनंद लेवे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button