छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

अलसुबह भारी बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित वार्डो के लोगों के बीच पहुंचे सवेंदनशील नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ सावन माह लगने के पश्चात कल रविवार अलसुबह 5:00 बजे से हुई मूसलाधार बारिश ने जहां बीएसपी प्रशासन एवं नगरपालिका के पिछले 25 सालों के कार्यकाल की पोल खोल कर रख दी वही आम जनता इस बरसात से परेशान हो गई लोगों के घरों में पानी भर गया रोजमर्रा की सारी चीजें पानी में डूब गई बरसात से दल्ली राजहरा की पानी निकासी की व्यवस्था की हकीकत बयां कर दी। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। शहर की पानी निकासी के लिए बने सभी मुख्य नालो में जलभराव के कारण इन नालो के आसपास में बसी बस्तीया जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड नं 4 10 11 12 13 16 22,23,24 जलमग्न हो गई।

वार्ड नंबर 20,13 स्थित रेलवे लाइन में भी पानी भर गया वार्ड नं 11,12,13,10 जो कि श्रमिक बाहुल्य सेलम बस्ती है इन बस्तियों के बीच में से कोंडे माइंस झरनदल्ली माइंस से निकलने वाला बारहमासी नाला जो इन वार्डो से गुजरकर डेम साइड में मिलता है फ़ाइस मिट्टी के लगातार बहाव की वजह से यह नाला व डेम साइड पूर्ण रूप से पट चुका है जिसके कारण लोगों के घरों के निकासी पाइप से पानी भर गया वार्ड नं 23 साहू सदन के मुख्य नाला के आसपास के घरो में भी पानी घुस गया था।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली मैं सुबह से ही विभिन्न वार्डों में स्थिति को देखने के लिए स्वयं लोगों के बीच जाकर मुआयना किया लोगों को ढाढ़स बाँधा एवं तहसील कार्यालय से निवेदन किया हु की जल्द से जल्द लोगों को नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाये आगे उन्होंने बताया कि अभी कुछ माह ही हुये है मुझे पद पर आए बहुत जल्द एक कार्य योजना बनाकर काम किया जायेगा ताकि आने वाले वर्ष में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
इसके लिए हम बीएसपी प्रशासन एवं शासन के सहयोग से सभी नालो के किनारे रिटर्निग वाल का निर्माण करवाया जायेगा ताकि बारिश में लोगों को कोई भी दिक्कत या परेशानी ना हो।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button