अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगा फैसला कांग्रेस बचा पाएगी अपना किला या भाजपा मारेगी बाजी
शहर में आज राजनीति किस करवट बैठेगी इसका होगा फैसला,कांग्रेस किला बचाती है तो भाजपा के रणनीतिकारों का होगा बुरा हाल

नवभारत news 24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा। आज भाजपा के द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर ज़िलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर नगर के एसडीएम व पीठासीन अधिकारी श्री सुरेश कुमार साहू ने एक बैठक बुलाई है जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो सकता है दल्लीराजहरा नगरपालिका में कुल 27 वार्ड है अगर 100% उपस्थिति रहती हैं तो नगरपालिका अध्यक्ष को जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए 10 वोटों की आवश्यकता होगी वही भाजपा को 18 मतो की आवश्यकता होगी आज ही देर शाम तक इसका परिणाम आ जायेगा।
भाजपा के जिले के पदाधिकारियों, राजहरा के मंडल अध्यक्ष एवं उनके रणनीतिकार को पूर्ण रूप से भरोसा है कि की हम नगरपालिका अध्यक्ष के विरुद्ध हमने जो अविश्वास प्रस्ताव लाया है वह हर हाल में पास होगा इसी रणनीति के तहत पिछले दो दिनों पहले पूर्व में bjp से निष्कासित वार्ड नं 19 के पार्षद मोइनुद्दीन को पुनः भाजपा में प्रवेश दिया गया है अब पुनः भाजपा के कुल 13 पार्षद है 5 निर्दलीय है वही कांग्रेस के कुल 9 पार्षद है इस अविश्वास प्रस्ताव में दलीय स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि भाजपा के लोग मुगालते में अविश्वास प्रस्ताव लाये हैं जबकि निर्दलीय पार्षदों में 2 निर्दलीय पार्षद जो कि छतीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के बैनर से चुनाव जीते थे ओर cmss ने आज से चार साल पहले कांग्रेस को सपोर्ट किया था 2 निर्दलीय पार्षद जो कि कांग्रेस समर्थक है एक निर्दलीय पार्षद भाजपा समर्थक है ऐसी स्थिति में भाजपा का यह दाव कहा तक सफल होता है नगर की जनता के लिए यह कौतूहल का विषय है क्या कांग्रेस के अध्यक्ष अपनी पार्टी के पार्षदों व पूर्व की भांति निर्दलीयों के जरिये अपनी सत्ता बचा पाते हैं या भाजपा के दावों के अनुसार सत्ता गवाते है इसी पर पूरे शहर के हर जगह जगह चर्चा जारी है लोग अपने अपने तर्क दे रहे हैं लेकिन आज शाम तक दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।



