इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी महिलाओ को आपस मे मिलकर महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए- दामिनी साहू

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर साहू समाज की कुछ महिलाएं जो सामाज में बढ़चढ़ कर पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है जिसमें प्रमुख रूप से दामिनी साहू संयोजिका कर्मा महिला प्रकोष्ठ, रेखा साहू संरक्षक कर्मा महिला प्रकोष्ठ, गायत्री साहू सचिव कर्मा महिला प्रकोष्ठ, विमला साहू सह सचिव कर्मा महिला प्रकोष्ठ, अंजू साहू संगठन सचिव जिला बालोद, सत्या साहू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके विचार जानने का मौका मिला उन्होंने अपने निम्न विचार प्रकट किये।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य :-
आज की महिला किसी के अपर निर्भर नहीं है वह हर मामले में अत्मनिर्भर और स्वतंत्र है। पुरुषो के बराबर सब कुछ कर पाने में सक्षम है।। महिलाओं का सम्मान जेंडर के आधार पर नहीं बल्कि उसके स्वयं के पहचान के लिए करना होगा, हमें यह स्वीकार करना होगा घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला समान रूप से योगदान करते है यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या आफिस में । अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर, महिला सशक्तिकरण की बात करें तो महिलाओं को खुद खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत और सक्ष्म हो सके। आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त है, महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ा कर आत्म सम्मान हासिल करना होगा। महिलाएं घर, समाज, देश, शिक्षा, राजनीति विद्यानं, खेल, कला, हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। अपनी मेहनत और संघर्ष से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पिछे नही है।
इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी महिलाओ को आपस मे मिलकर महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए एवं मजबूत महिलाओं को हमारे समाज के द्वारा सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए।



