छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

एसडीएम साहब के आश्वासन के बाद कल से प्रारंभ होने वाले आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है -स्वप्निल

रमेश मित्तल बालोद छत्तीसगढ़

????समस्त टाउनशिप वासियों को मेरा सादर प्रणाम????
मैं स्वप्निल तिवारी पार्षद वार्ड क्रमांक 08 टाउनशिप दल्ली राजहरा का पार्षद हूं मेरे द्वारा लगातार 4 वर्षों से टाउनशिप मे कोर्टयार्ड वाल की सफाई व टाउनशिप क्षेत्र के चौक चौराहा व टाउनशिप की गलियों में स्ट्रीट लाइटों व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए माननीय बीएसपी प्रबंधन के सीजीएम को पत्र लिख कर अवगत कराया गया था लेकिन उनके द्वारा आज तक किसी प्रकार का कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया जिसको देखते हुए मेरे द्वारा माननीय एसडीएम दल्ली राजहरा व माननीय कलेक्टर महोदय बालोद को दिनांक 16 मई 2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है इसके बाद आज दिनांक 28 05 2024 एसडीएम राजहरा जी के द्वारा मुझे बुलाकर जानकारी दी गई की आज से बीएसपी के द्वारा कोर्टयार्ड वालों के पीछे की सफाई प्रारंभ की गई है और बताया गया की बहुत जल्द ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा साथ ही साथ चौक चौराहे वह गलियों की जो प्रकाश व्यवस्था को भी बहुत जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा बैठक के लिए एसडीएम साहब के द्वारा बताया गया कि सीजीएम साहब के नहीं होने के कारण बैठक नहीं हो पाई लेकिन कार्य बहुत जल्द ही धरातल पर दिखेगा अतः इन सब बातों को देखते हुए कल 29 मई से करने वाले आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button