कांग्रेस के 8 पार्षदों को नगरपालिका के सभागार में शपथ ग्रहण कराने का मांग पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सीएमओ नगरपालिका को सौपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने पीठासीन अधिकारी श्रीमान् अजय किशोर लकड़ा जी, अपर कलेक्टर बालोद के नाम पत्र लिखकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा को 08 नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी के पार्षदों को दिनांक 08/03/2025 को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के सभागार में शपथग्रहण कार्यक्रम कर शपथ दिलाये जाने की मांग की गई है।
अशोक बाम्बेश्वर ने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि दिनांक 08.03.2025 को नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को अपने आमंत्रण पत्र में स्थान नहीं देते हुए पूर्णतया शासकीय आयोजन को एक विशेष पार्टी का स्वरूप दिया गया है।
श्रीमान् जी उपरोक्त आयोजन में कांग्रेस पार्टी के समस्त पार्षदगण हिस्सा न लेते हुए अपना शपथग्रहण का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के सभागार में करना चाहते हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कांग्रेस के सभी निर्वाचित सभी पार्षदों का शपथग्रहण का कार्यक्रम नियत तिथि 8 मार्च 2025 को ही नगर पालिका के सभागार में कराये जाने का कष्ट करें।
पार्षदगणों के नाम
1. रोशन पटेल वार्ड नं. 20
2 सुरज विभार वार्ड नं. 27
3. श्रीमती कालिन्दी तिवारी वार्ड नं 08
4.श्रीमती सुमरित उर्वशा वार्ड नं. 06
5 श्रीमती पुसई बाई वार्ड नं. 05
6 श्रीमती प्राची सिन्हा वार्ड नं. 14
7 पमेन्द्र कोटप्पा वार्ड नं 16
8 अनिता सोननानी वार्ड 13
भवदीय
अशोक बाम्बेश्वर
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा



