छत्तीसगढ़दल्लीराजहरा

गोविंद वाधवानी 325 मतो से जीतकर पुनः बने राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष

नवभारत news24/रमेश मित्तल/ दल्लीराजहरा

राजहरा व्यापारी संघ के दिववार्षिक चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के छह पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध हो चुके थे सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें गोविंद वाधवानी ने अपने निकटतम प्रत्याशी तरुण खटवानी को 325 मतो से परास्त कर जीत हासिल की इस चुनाव में कुल 630 मत पड़े जिसमें से 7 मत निरस्त हुए गोविंद वाधवानी को 474 मत एवं तरुण खटवानी को 149 मत प्राप्त हुए इस प्रकार गोविंद वाधवानी 325 मतो से विजयी घोषित हुए।

राजहरा व्यापारी संघ के 10 वर्ष पश्चात हुए चुनाव में लोगों का उत्साह अभूतपूर्व था इसमें जो लोग सदस्य नही बन पाए थे उन्हें अफसोस हो रहा था

राजहरा व्यापारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभूतपूर्व विजय हासिल करने पर अतुल जैन, संदीप गोगड़, त्रिलोकचंद जैन, महावीर चोपड़ा, रमेश मित्तल, विशाल मोटवानी, स्वाधीन जैन, जयदीप गुप्ता, पिंटू दुबे, अशोक लोहिया, रमेश जैन,प्रेम जायसवाल,प्रकाश चोपड़ा, दीपक लुल्ला, संतोष खंडेलवाल, आकाश चोपड़ा,संजय अग्रवाल, ललित जैन,शंकर जायसवाल, विनोद जैन,गुलाब कुकरेजा, अशोक टाटिया सहित अनेको लोगों ने बधाई दी है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button