अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़दल्लीराजहरा

चोरी की नियत से रात्रि में घर में घुसने वाले फरार आरोपी सहित शहर में शांतिभंग करने वाले 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा। पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 की दृष्टिगत रखते नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 17.10.2023 को नगर के अलग-अलग मोहल्ले में शांतिभंग करने वाले अनावेदकों (01) अब्दुल मजीद उर्फ बाका पिता ताज मोहम्मद उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 दल्लीराजहरा (02) नोहर मंडावी पिता जोहर मंडावी उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम विटाल थाना राजहरा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

थाना राजहरा के अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 457, 511, 34 भादवि के प्रकरण के फरार आरोपी संजू कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 राजहरा एवं गीतम ठाकुर पिता स्व० भंवर सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा द्वारा दिनांक 07-08.04.2023 की दरम्यानि रात्रि में प्रार्थी मनजीत सिंह संधु के घर में चोरी की नियत से घुसा था जो घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 17.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button