छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज नगर इकाई दल्लीराजहरा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण एवं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती धूमधाम से मनाई गई।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज नगर इकाई दल्लीराजहरा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण एवं सत्य नारायण पूजा एवं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती का आयोजन किया गया नगर इकाई दल्लीराजहरा के द्वारा सर्वप्रथम कलश यात्रा बड़ी धूम धाम से निकाला गया जो भवन से निकलकर घोड़ा मंदिर तक जाकर वापस भवन आकर सम्पन्न हुआ उसके बाद भगवान सत्य नारायण पूजा प्रारंभ किया गया जिसमें समाज के चार जोड़े दंपति ने भाग लिया पूजा पश्चात भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की पूजा अर्चना कर आरती किया गया फिर अतिथियों का आगमन हुआ मुख्य अतिथि माननीया श्रीमति अनिला भेड़िया के नहीं आने पर विधायक प्रतिनिधि श्री रति राम कोसमा के द्वारा सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया अतिथियों का स्वागत गुलाबी गमछा एवं बैच लगाकर किया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो भेंट किया गया नगर इकाई दल्लीराझरा कलार सिन्हा समाज अध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन से आए अतिथियों का स्वागत किया एवं भवन लोकार्पण को समाज के लिए गौरवान्वित होने वाला पल बताया एवं मुख्य अतिथि से भवन के लिए बाउंड्री वाल, शौचालय एवं किचन शेड निर्माण की मांग रखा।
जिला अध्यक्ष श्री चमन लाल सिन्हा ने अपने उद्बोधन में सामाजिक संगठन को मजबूत करने एवं बसंत पंचमी पर होने वाले प्रोग्राम सोरर उत्सव के बारे में जानकारी दिए, नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू ने समाज के लोगों को बधाई दिए एवं भवन में किचन शेड निर्माण और सीमेंटीकरण करने की घोषणा किया, मुख्यअतिथि श्रीमति अनिला भेड़िया जी के अनुपस्थिति में उनके विधायक प्रतिनिधि श्री रति राम कोसमा ने संबोधित करते हुए विधायक निधि से शौचालय एवं बाउंड्री वाल शौचालय बनाने के लिए राशि देने की घोषणा किया गया है, श्री ओमप्रकाश गजेंद्र जी ने भी संबोधित किया, श्री कमलेश्वर सिन्हा ने भी लोगों को संबोधित किया, श्री रवि जायसवाल ने संबोधित करते हुए लोकार्पण के लिए बधाई प्रेषित किए।
छत्तीसगढ़ कलार समाज नगर इकाई के द्वारा प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें 10 वी से कशिश सिन्हा को प्रथम, खेल में कराते से तान्या सिन्हा एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।
कलश सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार कुमारी मानसी सिन्हा एवं द्वितीय श्रीमति रानू सिन्हा को दिया गया 10th के लिए कशिश एवं उत्कृष्ट उपलब्धि हिमांशु डॉक्टरी, डॉक्टर त्रिशांक सिन्हा एवं डॉक्टर खुशाल सिन्हा को सम्मानित किया गया आज के लोकार्पण के अवसर पर प्रमुख रूप से श्री रमेश कुमार सिन्हा, श्री विजय सिन्हा, श्री राम कल्याण सिन्हा श्री नेतराम सिन्हा, श्री पवन डड़सेना श्री तुलसी सिन्हा, श्री बृज लाल सिन्हा, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री ढिमरा सिन्हा, श्री विजय डडसेना, श्री डिगेश सिन्हा, श्री सजवन सिन्हा, श्री अनिरुद्ध सिन्हा, श्री अरुण सिन्हा, श्री ईश्वर डडसेना श्री तोमेश सिन्हा, श्री ख़ोमेद्र सिन्हा, श्री ऐनु राम सिन्हा, श्री कुंभ करण सिन्हा, श्री शेष कुमार सिन्हा, श्री खिलावन सिन्हा, श्री जोहन सिन्हा, महिला मंच से श्रीमति इंदु लता सिन्हा, श्रीमति चित्र लेखा सिन्हा, श्रीमति हिमांशी सिन्हा, श्रीमति सुलोचना सिन्हा, श्रीमति संध्या सिन्हा, श्रीमति लीला डड़सेना, श्रीमति किरण सिन्हा, श्रीमति सरिता सिन्हा, श्रीमति दिव्या सिन्हा, श्रीमति मीना सिन्हा, श्रीमति सोनिया सिन्हा, श्रीमति मौली सिन्हा उपस्थित रहे मंच संचालन श्री कालेन्द्र सिन्हा जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमति सरिता सिन्हा ने किया।



