छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

मजदूर साथियों के साथ हो रहे अन्याय एवं बेरोजगारी को दूर कर न्याय करने की मांग को लेकर मजदूरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

मजदूर साथियों के साथ हो रहे अन्याय एवं बेरोजगारी के संबंध में

दल्लीराजहरा/ श्री अनुविभागीय अधिकारी को पत्र सौपकर बताया गया है कि SJSPL प्लांट को प्रारभ से लेकर स्थापित करने एवं वर्तमान में प्लांट के रनिंग होने तक हम सभी अधो हस्ताक्षर मजदूर साथी कार्यरत थे। दिनांक 04 अप्रेल 2025 को हमारे साथ हुए जगन्नाथ स्टील में ग्रामीणों द्वारा हमारे साथ किये गये मारपीट किया गया। इसमें थाना प्रभारी को सूचना देते हुए एफ.आई.आर. कराई गई थी।

महोदय जी हमारे ऊपर जगन्नाथ स्टील पावर प्लांट के प्रबंधन द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ आकर मारपीट किया गया था। इस संबंध में थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज किया गया था। महोदय जी अब निर्णय यह निकलता है कि जिन ग्रामीणों ने हम पर एफ.आई.आर. दर्ज कराया था और हमारे साथ मारपीट किया था, उनके विरूद्ध हमारे साथियों ने भी काउन्टर एफ.आई.आर. दर्ज कराया था। जगन्नाथ स्टील प्लांट के प्रबंधन का कहना है कि तुम्हारे खिलाफ एफ.आई. आर. दर्ज है उन्हे काम पर नहीं रखा जायेगा। परन्तु महोदय जी, ग्रामीणों के खिलाफ भी बराबर धाराओं पर एफ.आई.आर. दर्ज है। फिर भी ग्रामीणों को कार्य पर रखा गया है। जबकि हमारे साथियों को काम पर नहीं आने के लिए बार बार दबाव बनाया जा रहा है, और इसकी सूचना प्लांट के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है। हमारे साथ हो रहे अन्याय के लिए हम सभी साथी एक जूट होकर आपसे न्याय की अपील करते हैं। अन्यथा हम बड़े उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जगन्नाथ स्टील एवं बी.एस.पी. प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button