छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव में दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव में दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना की रक्षा, आसमान छुती महंगाई, बढ़ते बिजली के बिलों, और जंगल कटाई, जैसे जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। विधानसभा घेराव में दल्ली राजहरा के ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डौंडी लोहारा विधानसभा की विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिंहा, गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी भी अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को जोश भरने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी श्री सचिन पायलट जी राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत एवं भारी संख्या में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के विधायक, पूर्व विधायक सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी के साथ में हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के लिए कुच किया। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण मजदूरों व आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई हम जारी रखेंगे प्रदेश में बढ़ रहे गैस की कीमत लगातार बढ़ रही महंगाई लगातार बढ़ रही बिजली बिल को रोकने के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्षरत रहेगी प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
विधानसभा घेराव में दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों का नेतृत्व करने वाले रतिराम कोषमा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित इस विधानसभा घेराव से उत्साहित होकर अब दल्ली राजहरा क्षेत्र में भी नगर पालिका में बैठी हुई भाजपा की नक्कारी सरकार को आईना दिखाने के लिए दल्ली राजहरा के कांग्रेस जन नगर पालिका घेराव जल्द ही करेंगे।



