ई-समन एवं हाईकोर्ट पोर्टल जवाब/दावा प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
बालोद/ आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश कुमार पटेल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के तत्वावधान में e-समन प्रणाली तथा हाईकोर्ट के जवाब/दावा पोर्टल के उपयोग एवं संचालन को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायिक प्रक्रिया में तकनीकी दक्षता एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीएसपी राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी श्री बोनिफास एक्का तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहें।
प्रशिक्षण में जिले के समस्त थानों से संबंधित निम्न पुलिसकर्मी उपस्थित रहे:
समन वारंट आरक्षक
कोर्ट मोहऱिर
कोर्ट आरक्षक
CCMS (Court Case Monitoring System) से जुड़े कार्मिक
कार्यक्रम में e-समन प्रणाली के माध्यम से समन व वारंट की डिजिटल प्रक्रिया, त्वरित डिलीवरी एवं न्यायालयीन कार्यों की निगरानी हेतु CCMS पोर्टल की भूमिका, तथा हाईकोर्ट पोर्टल के माध्यम से जवाब व दावा भेजने की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:
1. e-समन प्रणाली का परिचय एवं महत्त्व
2. CCMS पोर्टल पर केस मॉनिटरिंग की विधि
3. हाईकोर्ट पोर्टल के माध्यम से जवाब/दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
4. डिजिटल दस्तावेज अपलोड करने के तकनीकी पहलू
5. न्यायिक समयसीमा का पालन एवं उत्तरदायित्व
प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को डिजिटल न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति प्रशिक्षित करना, तकनीकी दक्षता बढ़ाना और न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना था।
बालोद पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है जो आने वाले समय में न्यायिक प्रक्रिया में सुगमता एवं गति लाने में सहायक सिद्ध होगा।



