छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ ने सभी खदान के कैंटीनों में दूध की चाय देने के लिए मांग पत्र सौपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ ने अपने मांग पत्र में बताया कि दल्लीराजहरा खदान के सभी श्रमिक जो दिन रात अपनी अपनी पाली में यहां कार्यरत है और नियमित दिनचर्या के चलते अपने थकान को दूर करने के लिए खदान के कैंटीन में जाके चाय पिया करते है लेकिन विगत कुछ दिनों से लौह अयस्क खान समूह राजहरा के सभी कैटिंनों में दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण सभी कार्मिकों को बिना दूध वाली चाय दिया जा रहा है। पहले यहां सभी कोई दूध वाली चाय मिलती थी श्रमिकों को दूध वाली चाय की आदत हो गई लेकिन अब कोरा चाय पीना पड़ रहा है और कोरा चाय पीने से मानसिक तनाव और थकान दूर नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सभी कार्मिको में रोष व्याप्त है। उक्त घटना के कारण खदानों में औद्योगिक संबंध खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा श्रमिकों को रही चाय की परेशानी से मुख्य महाप्रबंधक आई ओ सी श्री आर बी गहरवाल जी ,राजहरा महाप्रबंधक श्री जयप्रकाश जी ,दल्ली महाप्रबंधक श्री विपिन कुमार जी एवम् पर्सनल के इंचार्ज को अवगत कराया और ज्ञापन दे कर लौह अयस्क खान समूह राजहरा के सभी कैटिंनों में अविलम्ब दूध की व्यवस्था किया जाये। दूध की अनउपलब्धता के कारण किसी प्रकार की घटना होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी इस बात पे चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र बेहरा जी कहा सभी खदान श्रमिक जो दिन रात अपनी सेवा खदान को दे रहे है और इनकी थकान को दूर करने का एक मात्र जरिया चाय है कुछ मिले न मिले लेकिन एक अच्छी चाय हर एक श्रमिकों को मिलना चाहिए श्रमिकों के स्वास्थ्य के बारे में खदान प्रबंधक को ध्यान देना होना और उनके लिए पहले की तरफ दूध के चाय की व्यवस्था जल्द जल्द करे अन्यथा आने वाले दिनों में उत्पादन के क्षेत्र में बहुत बुरा असर होगा इस मौके में CGRKSS के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी समिल्लित थे।



