छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का 27 सितम्बर को रायपुर में प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत

नवभारत news 24/रमेश मित्तल/ दल्लीराजहरा।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 27 सितम्बर 2023 दिन बुधवार को निरंजन धर्मशाला भवन रायपुर में आयोजित किया गया है।
सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और दोपहर से शाम 5 बजे तक वरिष्ठ संपादको का संबोधन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ दल्ली राजहरा के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज व ब्लॉक महासचिव रमेश मित्तल ने बताया इस एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन व परिचर्चा में छत्तीसगढ़ के विकास व समस्याओं पर चर्चा, पत्रकार जगत से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा सहित पत्रकार साथियो की समस्याओं के निदान में सार्थक पहल का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार साथियो का सम्मान भी किया जायेगा। रमेश मित्तल ने सभी डौण्डी दल्लीराजहरा क्षेत्र के पत्रकारो को इस सम्मेलन में शामिल होने की अपील किया है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू ने समस्त संभाग के सभी पत्रकारों को शामिल होने की अपील की है।



