रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.दल्लीराजहरा/ जनमुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजिर ने सुनील ठाकुर कनिष्ठ अभियंता (वि.) छ.ग.रा.वि.कं. मर्या. चिखलाकसा (दल्ली राजहरा) को वार्ड नं.16, के मुख्य मार्ग के ऊपर हाईटेन्शन तार (11 के.व्ही.) झुल कर नीचे आ जाने की जानकारी व त्वरित कार्यवाही कर ठीक किये जाने हेतु माँग पत्र सौंपा।मांग पत्र में बताया गया है कि वार्ड नं. 16, कोण्डे दफाई के मुख्य मार्ग के ऊपर हाईटेन्शन तार (11 के.व्ही.) झुल कर जमीन से लगभग 10 से 12 फीट में आ गया है। यहाँ पर एक पोल से दुसरे पोल की दूरी लगभग 300 से 350 फीट है। जिसके कारण तार काफी नीचे आ गया है। इसी मार्ग से जगन्नाथ पॉवर एवं इस्पात में काम करने वाले लगभग 400 कर्मचारी प्रतिदिन आना जाना करते हैं, वार्डवासी, स्कूली बच्चे, ग्राम कोंडेकसा, घोबेदण्ड, दर्राटोला, झिंगाटोला के गामीण भी इस मार्ग से प्रतिदिन आना जाना करते है साथ ही बड़ी वाहनों का भी आवागमन रहता हैवजिससे हमेशा खतरा व जानमाल का भय बना रहता है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस हाईटेन्शन तार को शीघ्रता शीघ्र ठीक करने का कष्ट करेंगे, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और अनहोनी व जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।Post navigation280 कटटा शासकीय धान की चोरी किये थे आरोपी, आरोपियो के कब्जे से 179 कटटा धान, घटना में प्रयुक्त ट्रक व मोटर सायकल बरामद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा समपर्ण के रूप में मनाया गया।