छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
जायसवाल समाज ने SDM कार्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा :- जायसवाल समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने SDM कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज द्वारा छायादार व फलदार पौधे का रोपण SDM कार्यालय प्रांगण के खाली स्थानों पर किया गया है। जिससे भविष्य में यह वृक्ष बड़ा होकर लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन के साथ ही छाया व फल भी प्रदान करेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल संगठन मंत्री श्याम जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील जायसवाल, राजा जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, अमित जायसवाल , सन्नी जायसवाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल , मुकेश जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



