छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदविविध ख़बरें

जिला बालोद भारतीय जनता युवा मोर्चा का गठन एम एस श्रीजीत को मिला जिला मंत्री का दायित्व।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ कभी छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले युवा नेता, नगर में युवा मोर्चा में महामंत्री का कर्त्तव्य निभाने के बाद आज एम.एस. श्रीजीत एक नए मुकाम पर पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद जिला का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
स्वच्छ राजनीति को देश निर्माण और विकास का आधार मानने वाले श्रीजीत का मानना है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और उसी दिशा में कार्य करना ही एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले श्रीजीत ने संगठन में लगातार सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
दल्ली राजहरा शहर से लेकर पूरे जिले में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्रीजीत दृढ़ संकल्प और नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनका मूल मंत्र “सेवा परमो धर्मः” है और इसी भाव के साथ वे निरंतर समाजसेवा में जुटे रहते हैं। पेशे से शिक्षक होने के साथ-साथ वे सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहे हैं और मलयाली समाजम में सचिव पद पर रहते हुए समाज के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
श्रीजीत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अत्यंत प्रभावित हैं। वे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसमर्पित कार्यशैली को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा का संकल्प लिए हुए हैं। नगर विकास के हर कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें एक लोकप्रिय युवा नेता के रूप में स्थापित करती है।उनकी इस नियुक्ति को संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने इस नियुक्ति पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button