छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें
जिले के कप्तान जिला पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने नव वर्ष के मद्देनजर ज़ारी की सुरक्षा एडवायजरी।

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।नववर्ष के सेलिब्रेशन के कारण कई परिवारों में हर साल थोड़ी सी लापरवाही के कारण खुशियों की जगह मातम छा जाता है इसलिए नए साल के उत्सव को मनाने में निम्न बातो का विशेष ख्याल रखकर आप सभी नववर्ष को मनाये इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एडवाइजरी जारी की है जिसका पालन करते हुए आप सभी नववर्ष के उत्सव को सेलिब्रेशन करे।

31st दिसम्बर नव वर्ष उत्सव को सुरक्षित जगह पर सुरक्षित तरीके से मनाएं।
ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित समय सीमा तक निर्धारित डेसिबल में करें।
शराब पीकर वाहन न चलाएं। हेलमेट पहने यातायात नियमों का पालन करें।
निर्धारित समय सीमा पर ही पटाखे का उपयोग करें।
डेम या झरने किनारे वाली जगहों पर पिकनिक के लिए न जाएं।



