टी ज्योति पार्षद द्वारा महिला जागृति शिविर का सफल आयोजन के लिए आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया बधाई।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला जागृति शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य पोषण एवं समुचित देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पार्षद सुरेश जायसवाल, टी ज्योति , चिकित्सा सुपरवाइजर रेखू साहू द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया साथ ही उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार स्वच्छता नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं मातृ शिशु पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेणु छत्रपाल व किरण नायक की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, रंगोली व खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई आयोजन के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया।
पार्षद टी ज्योति ने कहां कि गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता बनाने में भी इसी लगन और निष्ठा से कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।



