छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतल साहू सहित सभी पदाधिकारी ने लिया शपथ।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ तहसील साहू संघ, एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का “शपथ ग्रहण समारोह” एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू का सम्मान समारोह का आयोजन कल दिनांक 08 नवंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे साहू सदन, न्यू बस स्टैण्ड के पास, दल्ली राजहरा में रखा गया था ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. निरेन्द्र साहू (अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़) अध्यक्षता किये श्री
सोमन साहू ( अध्यक्ष, जिला साहू संघ, बालोद ) प्रीतम साहू ( पूर्व विधायक, बालोद विधानसभा क्षेत्र ) तोरण लाल साहू ( उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, बालोद एवं अध्यक्ष नगर पालिका परि. दल्ली राजहरा ) श्रीमती प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष नगर पालिका परि., बालोद ) , श्री तोमन साहू ( उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद) विजय साहू ( महामंत्री, जिला साहू संघ, बालोद ) डॉ. लिखेश्वर साहू ( सचिव, न्याय प्रको. जिला साहू संघ, बालोद ) विजय साहू ( महामंत्री जिला साहू संघ बालोद) मिथलेश साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ पुरूर ) प्रेम साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ बालोद ) परमानंद साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ लोहारा) हिंचा राम साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंडी ) उमाशंकर साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा ) मान सिंह सार्वा (अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुंडरदेही ) सोमेश साहू पूर्व अध्यक्ष डोंडी ) महेंद्र साहू (पूर्व अध्यक्ष गुरुर ) हेमंत साहू (कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ , डोंडी ) कुबेर साहू एवं प्रहलाद साहू (वरिष्ठ समाजसेवी)

स्वागत भाषण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष *शीतल साहू* ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सबके विश्वास और स्नेह से आज मुझे तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का अध्यक्ष पद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए गौरव के साथ-साथ समाज सेवा का उत्तरदायित्व भी है। मैं आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और आश्वस्त करता हूँ कि समाज की मर्यादा, एकता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करूँगा।

हमारा साहू समाज मेहनत, अनुशासन, सदाचार और सहयोग की परंपरा वाला समाज है। हमारे पूर्व पदाधिकारीगणों ने संकल्प, परिश्रम और एकजुटता से संगठन को आगे बढ़ाया है। मैं उनके प्रति आदर व्यक्त करता हूँ और हम सब मिलकर इस प्रगति यात्रा को और सुदृढ़ करेंगे।

समाज की उन्नति का प्रथम साधन शिक्षा है। हमारे बालक और बालिकाएँ पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, उच्च स्थान प्राप्त करें—इसके लिए कोशिश होगी कि समाज स्तर पर मार्गदर्शन और सहयोग के प्रयासों को और व्यवस्थित तथा सशक्त बनाया जाए।

हमारे युवा व युवती प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और न्याय प्रकोष्ठ समाज की शक्ति के महत्वपूर्ण आधार हैं। युवा व युवती प्रकोष्ठ समाज में नई स्फूर्ति और संगठन की जागरूकता फैलाएगा।

महिला प्रकोष्ठ परिवार और समाज में संस्कार, शालीनता और सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करेगा। न्याय प्रकोष्ठ समाज में मेल-मिलाप, सद्भाव और समाधान की भावना को दृढ़ करेगा।

 

आगामी समय में हम भक्त माता कर्मा जयंती को विशेष भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाने जा रहे हैं। माता कर्मा परोपकार, सेवा, त्याग और समाज-सुरक्षा की आदर्श प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने का अवसर है। इसके साथ ही, जो भी समाज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, शिल्पी, सेवक अथवा अन्य सदस्य उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं—उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। सम्मान से उत्साह बढ़ता है और उत्साह से समाज आगे बढ़ता है।

*प्रतिभा चौधरी* ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि तहसील साहू संघ और परिक्षेत्र में आप सब पदाधिकारी बने हैं । यह एक पद नहीं ,यह जिम्मेदारी है एक व्यवस्था है समाज को सुचारू रूप से चलाने की । जिसमें आपको चुना इसलिए गया है कि आप अपने विचारों और कामों से समाज को बहुत आगे स्थल पर ले जा सकते हैं । यह जिम्मेदारी है आपके लिए , हम साहू समाज के कुल से पैदा होकर आए हैं भामाशाह और संत शिरोमणि मां भक्त कर्मा जन्म लिए थे। हम चाहते हैं कि हमारा समाज बड़ी ऊंचाई पर हो । साहू समाज जहां पर पहुंचा है उसके लिए हमारे बुजुर्गों की आशीर्वाद है हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि आज समाज को और आगे ले जा सकें ।
इतने बड़े साहू समाज में कई प्रतिभावान और जिम्मेदार लोग होने की बावजूद हमारे हमारे समाज पिछड़ा है ।हमारा दायित्व है कि हम समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करें ।
हमारे समाज के निर्धन परिवार के बच्चे जो पढ़ना लिखना चाहते हैं उसकी मदद करें । ताकि समाज के बच्चे आगे पढ़ कर समाज के नाम रोशन कर सके । उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ निवेंद्र साहू से अनुरोध किया कि एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि प्रत्येक शहर में हमारे समाज के भवन हो जहां किसी काम से जाने वाले हमारे समाज के भाई बहन को रहने के लिए उचित व्यवस्था हो सके।

*सोमन साहू* अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ने कहा कि राजहरा के तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा कि संगठन की तारीफ मै सभी तहसीलों में जाकर करता हूं । यहां की जो कार्य प्रणाली है बहुत ही अनुकरणीय है समाज के बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए युवती मंच का गठन किया गया है ऐसा सभी तहसीलों में हो इसके लिए मैं सभी से कहता हूं ताकि बेटियों का सम्मान हो बिटिया सक्षम हो आगे बढ़ सके ।

शिक्षा और संस्कार में माता और बहनों के निवेदन करता हूं कि बच्चों को समाज के रीति- निति के बारे में बताएं । समाज में अंतर जाति और अंतरधर्म विवाह हो रहा है उसे रोकना होगा । समाज को मजबूत बनाने के लिए कार्यशाला की आवश्यकता है । समाज के नए नियमावली के लिए घर-घर जाकर प्रचार करना होगा l

*तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद* ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आपको समाज ने अपना मुखिया बनाया है आप सभी की जिम्मेदारी है कि समाज को ईमानदारी से काम करके इसे आगे बढ़ाएं ।

हमें राजनीतिक ,शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए । जब तक हम सभी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ेंगे समाज ठीक से नहीं खड़ा हो सकता ।

*डॉ नरेंद्र साहू* ने भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी और संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जय बुलाते हुए नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में जन्म लिए हैं हमारे लिए गर्व की बात है कि पूरे भारत में एक ऐसा प्रदेश है हमारा जिसे मां का दर्जा मिला है और जहां मां का दर्जा मिल जाए वहां माताओ और बहनों का सम्मान होना जरूरी है हमारा समाज बहुत बड़ा समाज है सिर्फ समाज का बड़ा होना ही मायने नहीं रखता इसके लिए हमारे सभी समाज के लोगों को एक होकर चलना होगा । हमारे पूर्वजों ने सन 1911_ 12 में साहू समाज को गठन करने के लिए प्रयास किया गया था जो 1935 में जाकर सकार हुआ और साहू समाज का गठन हुआ । भक्त मां कर्मा के जीवन से हमें उचित भक्ति शक्ति और मुक्ति की शिक्षा मिलती है । लेकिन अब हमारे समाज में दायित्व और संस्कार की कमी होती जा रही है हम पाश्चात्य देशों के संस्कार को अपनाते जा रहे हैं । सगाई के उपरांत बाद नया सिस्टम प्री वेडिंग का जो चालू हो रहा हुआ है वह समाज के लिए घातक है । क्योंकि इस प्री वेडिंग के कारण कुछ ही दिनों में सगाई टूटने की घटना में वृद्धि हो रही है । समाज के नियमावली में बदलाव किये गए हैं जिसमें प्री वेडिंग बंद होगी। शादी में डीजे को भी बंद किया गया है । ऐसे कई नए नियमवली है। जो राजीम जयंती में प्रकाशित समाज की पुस्तक में आपको पढ़ने को मिलेंगे ।

हमारे समाज में जो विकृति आ रही है उसे दूर करने के लिए सभी के लिए कार्यशाला होगा । समाज के बेटे और बेटियों के लिए समाज की रीति नीति के संबंध में भी कार्यशाला होगी हमारे समाज में जिस तरह से धर्म परिवर्तन हो रहा है उसके लिए भी कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। हमारे युवक पढ़ने लिखने के बावजूद बेरोजगार हो रहे हैं उनके लिए रोजगार के संबंध में और अन्य जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी जाएगी । सभी पदाधिकारी को चार माह तक पूरे नियमावली के लिए काम करना होगा ।

कार्यक्रम में मंच संचालन गोविंद राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन *राजेश कुमार साहू* सचिव तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया उन्होंने सभी अतिथियों को लौह नगरी दल्ली राजहरा आगमन पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आप सभी का सहयोग,आशीर्वाद और मार्गदर्शन से तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा पूरे प्रदेश में एक नया पहचान हासिल करेगी यह हमारा आपसे वादा है ।

आप सबकी आत्मीय सहभागिता ने इस आयोजन को एक परिवारिक और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया है।
यह केवल पदभार ग्रहण नहीं, बल्कि हमारी एकता, संगठन-भावना और समाज हित की सामूहिक प्रतिज्ञा का क्षण है।

सबसे पहले, हम अपने मुख्य अतिथि नीरेंद्र साहू को हृदय की गहराइयों से प्रणाम एवं धन्यवाद अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपनी व्यस्तताओं के मध्य रायपुर से पधारकर हम सबको दिशा, प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया। आपका स्नेह और मार्गदर्शन हमारे समाज को निरंतर संगठित और गतिशील बनाए रखने का आधार है।
उन्होंने कार्यक्रम में नगर के पत्रकारगणों को ,नन्हे मुन्ने बच्चों को नृत्य प्रस्तुति देने के लिए , लाइट व्यवस्था करने वाले ,जलपान एवं स्वागत व्यवस्था की टीम ,एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हु हमारे समाज के सभी पूर्व पदाधिकारी को भी कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए तथा समाज के सभी लोगों को मैं धन्यवाद करता हूं जिन्होंने की गरिमामय उपस्थित से कार्यक्रम संपन्न हुआ था । आप सभी से आशा करता हूं कि समाज को आगे बढ़ाने और बेहतरीन सहयोग हम पर बना रहेगा हम एक साथ मिलकर समाज को नई दिशा देंगे । हमारा समाज पूरे प्रदेश में ही नहीं भारत देश भी सर्वश्रेष्ठ समाज होगा ।इन्हीं आशाओं के साथ आप सबका मैं आभार व्यक्त करता हूं ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button