अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़बालोद

तांदुला किनारे में हुए सावित्री निषाद के अंधे कत्ल को सुलझाने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता।

 

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में थाना बालोद अतंर्गत ग्राम देवीनवागांव तांदुला किनारे में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता।
प्रकरण में सवित्री निषाद की हुई थी हत्या ।
गांव में टीम द्वारा कई दिनो तक कैम्प लगाकर किया हत्या के पहलू की जांच।

अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना बालोद की रही विशेष भूमिका।
पति ही निकला हत्या का आरोपी।

बालोद/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस दिनांक 23.02.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवीनवागांव तांदुला किनारे थाना बालोद क्षेत्र में महिला का शव देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व फोरंसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना बालोद में मर्ग क्र 16/2026 एवं अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल(भा.पु.से.) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किया गया। जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया। महिला का शव सावित्री निषाद निवासी देवीनवागांव का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया गया। टीम द्वारा गांव में कई दिनो तक कैम्प किया गया एवं घटना के हर एक पहलू को ध्यान देते हुए बारीकी से एनालिसिस किया गया मुखबिर लगाया गया ग्रामीणो से घटना के संबंध जानकारी प्राप्त किया गया । मृत महिला के संबध में जानकारी प्राप्त किया जिससे पता चला कि विगत कुछ सालो से महिला मानसीक रूप से बिमार चल रही थी। व घरलू कार्य नही करती थी बार बार अपने मायके दुर्ग बिना बताए चले जाती थी। घटना के एक दो दिन पहले ही अपने ससुराल देवीनवागांव आई थी। टीम द्वारा सभी पहलू पर बारीकी से एनालिसिस करने के बाद मृतिका के पति धमेंन्द्र निषाद पर शक होने पर उसे बारीकी से पूछताछ करने पर पहने वह गोल मोल जवाब दे रहा था तकनीकी साक्ष्य व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर दुबारा बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह अपने कथन में बताया कि उसकी पत्नि श्रीमति सवित्री निषाद कुछ दिनो से मानसीक रूप से बिमार चल रही थी। और बिना बताए अपने मायके चले जाती थी। घर का काम जैसे कपड़ा धोना, खाना बनाना घरेलू काम नही करती थी। घटना दिनांक को भी वह सुबह उसकी पत्नि कपड़ा नही धोई ,खाना भी नी बनाई छोटी बेटी बिना खाए स्कूल चले गई, बड़ी बेटी घर में थीं मां भी बिना खाए मिटिंग में चले गई । धमेंन्द्र निषाद गांव के छठी कार्यक्रम में गयां वापस आने से पत्नि घर में नही थी। आरोपी धमेंन्द्र निषाद काफी आक्रोश में था। उसे ढूठंने गांव की तरफ गया नही मिलने पर तांदुला नदी तरफ जहां महिलाए सौच करने जाती है कि ओर गया और पुरानी साडी को हत्या की नियत से उठाकर उसे फाड कर रस्सी नूमा बना कर अपनी पत्नि को देखा गूस्से से जाकर उसे पटक दिया और अपनी पत्नि के गले मे साड़ी से कई बार लपेट कर उसकी हत्या कर दिया और लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नि द्वारा रखे स्कार्फ को सिर एवं गला में लपेट कर ढक दिया ताकि लोग समझे कि गिरने से स्कार्फ फसने से मृत्यु हुई है। उसके बाद वहां से वापस खेत के रास्ते अपने घर आ गया। आरोपी धमेंन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी के नाम व पता –
आरोपी धमेंन्द्र निषाद पिता गंभीर राम निषाद उम्र 41 साल पता ग्राम देवीनवागांव थाना बालोद जिला बालोद छ0ग0)
उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, दूर्योधन यादव ,भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रुम लाल चुरेंद्र,आरक्षक भोपसिंह साहू ,राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोनी,गुलझारी साहू , थाना बालोद से मनीष राजपूत,मोहन कोकिला, संजय सोनी, उमेश निषाद, म.आरक्षक लक्ष्मी पटेल,योगेश पटेल, मिथलेश यादव का विशेष योगदान रहा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button