नगरपालिका चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा ओर कांग्रेस ने मुख्य मार्ग से रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया वही मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार ने बाइक रैली निकाली।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ नगरपालिका चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा ओर कांग्रेस ने मुख्य मार्ग से रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया वही मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए भाजपा के बागी एवं संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार ने बाइक रैली निकाली।
भाजपा की रैली घोड़ा मंदिर से निकली वही कांग्रेस की रैली शहीद वीरनारायण सिंह चौक से निकली दोनों पार्टियों की रैली आगे पीछे चल रही थी भारी भीड़ व सप्ताहिक बाजार होने के कारण पूरे शहर में जाम लग गया था दल्लीराजहरा के दोनों छोर में लगभग 3 किलोमीटर जाम की स्थिति बन गई थी पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन भीड़ के कारण हालात बदतर हो गए कई बार पुलिस से पार्टी के कार्यकर्ता की झड़प भी हुई । दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की रैली सुभाष चौक, गुप्ता चौक, फवारा चौक, श्रमवीर चौक होते हुए जैन भवन चौक में सभा कर समाप्त हुई भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए जगन्नाथ मंदिर व छठ घाट पर भोजन की व्यवस्था की गई थी।
सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि इस बार दल्ली राजहरा में कमल खिलेगा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी जीतेंगे। नगर वासियों ने इस बार मन बना लिया है और भारतीय जनता पार्टी नगर के विकास करने वाले दल भाजपा को चुनेगी। उन्होंने कहा कि वे दल्लीरजहरा के निवासी हैं दल्ली राजहरा उनकी कर्मभूमि है वे दल्ली राजहरा को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। दल्लीराजहरा में प्रधानमंत्री आवास से लेकर 100 बिस्तर अस्पताल और उच्च शिक्षा के महाविद्यालय जिसमें मेडिकल व विधिक विज्ञान महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। दल्ली राजहरा में मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। नल जल की समस्या दूर होगी घर-घर पानी प्रदान किया जाएगा। शहर में उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। जिन माताओं को महतारी वंदन की राशि नहीं मिल रही है उन्हें दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह विकास के लिए प्रतिबद्ध है इस बार दल्लीराजहरा की दिशा और दशा बदल जाएगी। नगर के 270 एकड़ जमीन में पट्टा वितरण किया जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड हर समाज के लोगों के लिए विकास के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी रवि जायसवाल ने कहा कि में नेता नहीं हूं दल्लीराजहरा का बेटा हु आप लोगों के आशीर्वाद से में निर्वाचित हुआ तो सभी मूलभूत सुविधाओं को नगर के प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ मिले ऐसी व्यवस्था करूँगा नगर की जनता की बहुप्रतीक्षित माँग बायपास सड़क,100 बिस्तर अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय पर सार्थक प्रयास कर सभी मांगो को पूरा करूँगा।
संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी संतोष देवांगन ने कहा कि नगर की जनता जानती है मेने नगर हित की मांगो के हमेशा आंदोलन कर लड़ते आ रहा हूँ में नगर की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि में नगर के चहुमुंखी विकास के लिए कार्य कर सभी नगर विकास की लंबित मांगो को अपने पंचवर्षीय कार्यकाल में पूरा करूँगा।



