छत्तीसगढ़बालोद

थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम घीना में अवैध सट्टा व जुआ रेड की कार्यवाही

01 प्रकरण में आरोपी मोहित कुमार साहू से 10710 रूपये नगद_ _एवं डाट पेन, 02 नग सट्टा पट्टी एवं मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक सीजी 08 एच 2767 जप्त

थाना सुरेगांव के ग्राम भीमकन्हार में जुआ रेड कार्यवाही में 03 आरोपियो से 52 पत्ती ताश एवम् 1020 रुपए नगदी रकम की जप्ती

नवभारत news 24/रमेश मित्तल/ दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय बालोद के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने हेत मुखबीर लगाया गया था। दिनांक 09.09.2022 को लगाये गये मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम घीना में आरोपी मोहित कुमार साहू निवासी भरनाभाट थाना देवरी द्वारा लुके छिपे रूप में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहे है। सूचना पर ग्राम घीना में दबिश दिया गया। ग्राम घीना में आरोपी मोहित कुमार साहू पिता संतुराम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन भरनाभाट चौकी पिनकापार थाना देवरी जिला बालोद द्वारा आम जगह पर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा था जिसे रंगे हाथ पकडा गया आरोपी के कब्जे से 10710 रूपये नगद एवं डाट पेन, 02 नग सट्टा पट्टी एवं मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रमांक सीजी 08 एच 2767 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है। मामला अजमानीय अपराध होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्पर न्यायालय जेएमएफसी डौंडीलोहारा के न्यायालय में पेश किया गया है।

दिनांक 09.09.2023 को ग्राम भीमकन्हार में तालाब पार में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसा का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जुआड़ियों भागवत रावटे, गिरवर गोरे, नीरज कुमार सभी निवासी भीमकन्हार थाना सुरेगांव को घेराबंदी कर रंगे हाथ पकडकर जुआड़ियों के फड एव पास से जुमला नगदी रकम 1020 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सहा0उप0निरी0 अजित महोबिया, प्रआर बलराम ठाकुर आरक्षक विकास साहू, यशवंत देशमुख, सोहन साहू, सुरेन्द्र कटरे एवं आरक्षक खिलेश्वर सोनकर, (एसडीओपी कार्यालय बालोद) का
योगदान रहा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button