छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
दल्लीराजहरा के गविश यादव का राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा वर्ष 2025-2026 के अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ वार्ड नं 16 के होनहार बालक गविश यादव पिता यशवंत यादव का राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा वर्ष 2025-2026 के अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है यह प्रतियोगिता सरगुजा संभाग 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं गविश यादव का धमतरी जिला क्रिकेट संघ अंडर 14 के लिए भी चयन हुआ है गविश यादव के दल्लीराजहरा क्रिकेट ग्राउंड के एकेडमी कोच प्रद्युम्न कुमार के देख रेख में खिलाड़ी तैयारी कर राजहरा का नाम रोशन कर रहे हैं।सेजेस नया बाजार दल्लीराजहरा खेल अधिकारी – मंजुला यदु के संरक्षण में तैयारी कर रहे है।
गविश यादव के चयन पर उनके कोच खेल अधिकारी, परिवार जन, इष्ट मित्रों ने सफलता प्राप्त करने की बधाई प्रदान की है।



