छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

दल्लीराजहरा नगरपालिका का 2026-27 का बजट पारित, 2.72 लाख रुपये का अनुमानित लाभ।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय (बजट) प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पार्षद संजीव सिंह, सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका की कुल अनुमानित आय 18 करोड़ 7 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जबकि कुल अनुमानित व्यय 18 करोड़ 4 लाख 68 हजार रुपये रखा गया है। इस प्रकार कुल 2 लाख 72 हजार रुपये का अधिशेष (लाभ) बजट में दर्शाया गया है।नगर पालिका के बजट में राजस्व एवं पूंजीगत आय के विभिन्न स्रोतों को शामिल करते हुए शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

बजट में स्थापना व्यय, प्रशासनिक खर्च, संचालन एवं रखरखाव, विभिन्न विकास कार्यों तथा योजनाओं पर व्यय का प्रावधान किया गया है। वहीं, कर, शुल्क, अनुदान एवं अन्य स्रोतों से आय प्राप्त होने का अनुमान जताया गया है।बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने आगामी वर्ष में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।नगर पालिका प्रशासन ने पारित बजट को शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे दल्लीराजहरा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button