छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

दल्लीराजहरा में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू के आतिथ्य में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला हुई संपन्न।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला का शुभारम्भ भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री पवन साहू का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया द्वारा किया गया। इसके पश्चात् मुख्य वक्ता श्री पवन साहू ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उनके उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश देवांगन  ने किया।मंच संचालन मंडल महामंत्री श्री रमेश गुजर के द्वारा किया गया।

मंचासीन अतिथिगण: जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे गोविंद वाधवानी कार्यक्रम संयोजक राकेश देवांगन सह संयोजक रमेश गुजर इस दौरान पार्षदों में सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, तरुण साहू, अरुणा रामटेके,मालती निषाद सहित भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button