दल्ली राजहरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डौण्डी लोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद सुमरित उर्वषा, प्राची सिन्हा, पुसई बाई साहू, अनिता सोनवानी, मालती निषाद तथा पावेन्द कोडप्पा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर संघर्ष एवं प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को राजनीतिक रूप से भी मजबूत होकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं और महिलाओं के योगदान से ही देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजनीतिक एवं साहित्यकार डॉक्टर शिरोमणि माथुर ने भी उपस्थित होकर अपने सारगर्भित भाषण के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया
कार्यक्रम के समापन से पूर्व दल्ली राजहरा परिक्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत समस्त मितानिन बहनों को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के द्वारा सम्मानित किया गया। सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बहनों ने भी कार्यक्रम के आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रति राम कोसमा, श्रीनिवास राव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, ईश्वर राव, फ्रांसिस कॉलिन, राम जतन भारद्वाज, हीरालाल पवार, अनूप, बॉम्बेश्वर, विल्सन मैथ्यू, चंद्र प्रकाश सिन्हा, रियाज कुरेशी, उन्नीकृष्णन, रूबी एंथोनी, मनोज कुमार सोनवानी, राकेश जायसवाल, जीवन लाल देवांगन, नीलधारी यादव, मोहम्मद सफी, कमला बाई, कौसल्या सेन, अमरौतीन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।



