गणतंत्र दिवस के अवसर पर लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा में मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार ने ध्वजारोहण किया एवं ग्राउंड में झांकी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा में ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि आर बी गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक खान के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात सीआईएफ के जवानों,डी ए व्ही स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा परेड कर सलामी दी गई । मुख्य अतिथि ने अपने उत्बोधन में भिलाई इस्पात संयंत्र एवं लौह अयस्क समूह के द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों एवं अपनी उपलब्धियां के विषय में सार गर्भित शब्दों में गणतंत्र दिवस का संदेश दिया। परेड के पश्चात डी ए व्ही स्कूल के द्वारा एक झांकी में साइबर क्राइम से संबंधित लोगों को जागरूक करने संबंधी संदेश दिया गया ।दूसरी झांकी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्र निर्माण में उनकी संस्था द्वारा दिए गए कार्यों को एक झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया ।शहीद हॉस्पिटल द्वारा प्रस्तुत झांकी में गंभीर बीमारी टी वी से संबंधित लोगों को जागरूकता का संदेश था। इसके पश्चात क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिन्होंने गतवर्ष राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया एवं पदक प्राप्त किया ऐसे 35 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र मेडल एवं शील्ड ,मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित किए गए ।सीआई एस एफ के द्वारा खोजी कुत्तों की एक शो भी दिखाई गई जिसमें दो खोजी कुत्तों के द्वारा सेंसेटिव जगह पर जो जांच की जाती है उसे प्रस्तुत किया गया। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम डी ए व्ही स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में उप सेनानी सीआईएफ श्री तनवीर अहमद, महाप्रबंधक गणों में श्री जयप्रकाश श्री पी एम शिरपुरकर श्री एम आर ठाकुर एवं सहायक प्रबंधकों में विनीत सिन्हा श्री नीतेश छतरी सहित महिला समाज के समस्त पदाधिकारी गण, यूनियन के प्रतिनिधीगण एवं प्रेस एवम मीडिया से संबद्ध अनेक लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन डी ए व्ही स्कूल से आए हुए श्री आर एस अवस्थी एवं श्रीमती रेजिना चाको ने किया ।कार्मिक विभाग के नेतृत्व में किए गए इस आयोजन में विभाग के मुखिया डॉक्टर जे एस बघेल श्री के शशांक राव शैलेश पटनायक श्री आनंद कुमार अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारीयों में श्री रतीश मिश्रा , श्री मुरलीधर चंद्राकर ,श्री संतराम साहू, श्री घनश्याम पारकर आदि उपस्थित थे। सभा में उपस्थित लगभग 2000 लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।



