नक्सलवाद से मुक्त होने पर आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हार्दिक आभार- निलेश श्रीवास्तव प्रदेश सचिव आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन छग.

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव निलेश श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त कराने पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस लड़ाई में सेना के साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए जिनके प्रयास से यह असंभव कार्य संभव हो पाया है साथ ही इस चार दशक की लड़ाई में बहुत सारे पत्रकार मित्रों ने भी अपनी जान की बाजी लगाई है कई पत्रकार भी इस मूवमेंट को कवर करते हुए शहीद हुए हैं सरकार से आग्रह की उनके परिवारों को भी सुध लिया जाए क्योंकि उन्होंने भी इस लड़ाई को अंजाम देने में अपना साथ निभाया है पत्रकारों ने भी जान की बाजी लगाकर मुठभेड़ या नक्सल मूवमेंट की घटनाओं को अपने कैमरे में या कलम के माध्यम से देश प्रदेश तक पहुंचाया है निश्चित रूप से नक्सलवाद का खात्मा छत्तीसगढ़ के सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भरपूर सहयोग मिलने के कारण आज यह संभव हो पाया खास तौर पर राजनांदगांव, मोहला मानपुर, सुकमा ,दंतेवाड़ा जैसे अन्य जिले के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है क्योंकि यह जिला लगातार बेहद संवेदनशील रहा है पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा, एवं सचिव निलेश श्रीवास्तव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।



