छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

दल्ली राजहरा सर्किल कोशरिया (राउत) यादव समाज के सर्किल अध्यक्ष चुने गये कृष्णा यादव

रमेश मित्तल नवभारत news24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ आज दिनांक 29/09/2024 को (राउत) यादव समाज सर्किल दल्ली राजहरा द्वारा वार्ड क्रमांक १९ स्थित सर्किल यादव सामाजिक भवन में पर्यवेक्षक के रुप में आये हुए जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दल्ली राजहरा सर्किल अंतर्गत आने वाले दल्ली राजहरा, धोबेदण्ड और चिखलाकसा पंचायत के समस्त निर्वाचित महिला व पुरुष प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रिवार्षिक सर्किल अध्यक्ष के चुनाव हेतु सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

सम्मेलन सुबह 11 बजे आरंभ हुआ जिसमे सर्व प्रथम कोशरिया (राउत) यादव समाज के ईष्ट देव भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र के समक्ष दिप, अगरबत्ती प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर समाज व समस्त विश्व का कल्याण व मंगल कामना करते हुए पुजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात पूर्व सर्किल अध्यक्ष व उनकी कमेटी द्वारा अपने त्रिवार्षिक कार्यकाल के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास व प्रगति के लिए किये गये कार्यो की जानकारी प्रदान किया गया।

इसके बाद सर्किल अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु समाज के तीन सगाजनो ने नामांकन पत्र दाखिल किया तत्पश्चात तीनो दावेदारो को नाम वापसी के लिए 15 मिनट का समय प्रदान किया गया। किसी के द्वारा भी नाम वापस नही लिए जाने पर गुप्त मतदान द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन करने की घोषणा कि गई।

दोपहर 3 बजे सर्किल के पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मताधिकार का स्वतंत्रता पूर्वक उपयोग करते हुए मतदान किक्षा गया। निश्पक्ष व पारदर्शिता पूर्ण चुनाव करवाने हेतु पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित जिला समिति के पदाधिकारियों ने तीनो प्रत्याशीयों को प्राप्त मतो की गिनती करने के पश्चात तीनो प्रत्याशीयों में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले सर्वश्री कृष्णा यादव जी को सर्किल अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित होने की घोषणा की।

दल्ली राजहरा सर्किल अध्यक्ष के रुप में सर्वाधिक मतो से प्रथम बार निर्वाचित होने पर श्रीमान कृष्णा यादव जी को गले लगाकर बाकी दोनो प्रत्याशीयो व समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई देते हुए समाज को कुशल नेतृत्व प्रदान करने हेतु शुभकामनाएं दि।

पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित जिला समिति के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित सर्किल अध्यक्ष व बाकी पदाधिकारियों को निस्पक्ष होकर व निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने हेतु शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित सर्किल के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों व पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित जिला समिति के पदाधिकारियों के आभार प्रकट करते हुए कहा की वे समाज के समस्त सगाजनो के सहयोग से, राय मशवरा कर व उनका आशीर्वाद लेकर निश्पक्ष व निश्वार्थ भाव से दल्ली राजहरा सर्किल यादव समाज का सर्वांगीण विकास व प्रगति के सदैव तत्पर रहेंगे। संध्या 5 बजे सर्किल यादव समाज के त्रिवार्षिक सम्मेलन के समापन की घोषणा की गई।

पर्यवेक्षक के रुप में जिला समिति के:- अध्यक्ष सर्वश्री चन्द्रहास यादव जी, सचिव रुपलाल यादव जी, उपाध्यक्ष अशोक यादव जी, संगठन मंत्री रामजी यादव जी, कोषाध्यक्ष द्वारपाल यादव जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

दल्ली राजहरा सर्किल कोशरिया (राउत) यादव समाज के नव निर्वाचित त्रीवार्षिक समिति के पदाधिकारी इस प्रकार है:- अध्यक्ष सर्वश्री कृष्णा यादव जी, संरक्षक श्री प्रदीप यादव जी, सचिव श्री योगेश यादव जी, कोषाध्यक्ष श्री संतोष यादव जी, उपाध्यक्ष श्री साजन यादव जी, सहसचिव श्री भूषण यादव, संगठन मंत्री रोहन यादव ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button