नगरपालिका दल्लीराजहरा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म तिथि पर श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाए जाने के परिपेक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव के प्रसंग पर अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के स्वच्छता गतिविधियों जैसे – स्वच्छता लक्षण इकाइयों पर श्रमदान एवं रूपांतरण, क्लीन ग्रीन उत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, एक दिन एक घंटा एक साथ बृहद स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छ भारत दिवस आदि का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर, कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, स्वच्छता प्रभारी पार्षद अरुणा रामटेके, पार्षद टी ज्योति, मेवा लाल पटेल, तरुण साहू, वीरेंद्र साहू, निर्मल पटेल एवं अन्य पार्षदगण, नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण स्वच्छता दीदी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



