छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के पक्ष में सघन प्रचार प्रसार व बैठक ले रहे है श्याम जायसवाल।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा :- भाजपा की तरफ से नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू का चुनाव प्रचार जोरो पर है। तोरण साहू लगातार सभी वार्डो में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। भाजपा के चुनाव संचालक गोविंद वाधवानी व राजेश दासोडे के साथ ही संयोजक महेश पांडे चुनावी रणनीति तैयार कर कांग्रेस को घेरने लगातार योजना बना रहे है। पार्टी नेताओं ने प्रत्याशी तोरण साहू को चुनाव में हर हाल में जिताने का संकल्प किया है। संगठन की ओर से युवा नेता श्याम जायसवाल को इस चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपा गया है। ऐसा लग रहा है।की श्याम जायसवाल को तोरण साहू का सारथी बना दिया गया है। दल्लीराजहरा में श्याम जायसवाल काफी लोकप्रिय नेता है। सभी 27 वार्डो में इनके समर्थक है। इसलिए ही लगातार पार्टी इन्हें तोरण साहू के साथ हर वार्डो में जनसंपर्क करवा रही हैं। इसके साथ ही श्याम जायसवाल रोज 3 से 4 नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे आगे श्याम जायसवाल के लगभग 30 सभा और होने है। इनके सभा से भाजपा प्रचार प्रसार में तेजी से आगे निकल रही है। श्याम जायसवाल आरोप पत्र व घोषणा पत्र की टीम के साथ भी काम कर रहे हैं। जल्द ही भाजपा का घोषणा पत्र व आरोप पत्र भी जारी होने वाला है। कई वार्डो में लगातार श्याम जायसवाल बैठक कर तोरण साहू के पक्ष में लोगो को लाने व भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे है। जिससे यह कहा जा सकता है। की भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के सारथी के रूप में श्याम जायसवाल चुनावी कमान संभाले हुवे है। और ऐसा लग रहा है कि भाजपा पार्टी ने श्याम जायसवाल की छमता का पूरा उपयोग करने का मन बना लिया है। आमजन में यह चर्चा चल रही हैं। की निश्चित ही भाजपा को इसका बड़ा लाभ नगरपालिका चुनाव मे होगा। व 25 सालों बाद दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button