नगर के सभी राजनीतिक, सामाजिक, श्रमिक व व्यापारी संगठन दलगत राजनीति से हटकर कल शपथ ग्रहण में शामिल होवे :- महेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुड्डू ने दल्लीराजहरा के समस्त नागरिकों से सभी राजनीतिक पार्टियों से सभी श्रमिक संगठनों से,समस्त सामाजिक संगठनों व सभी व्यापारी संगठन से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शपथ ग्रहण में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कल 8 मार्च को सुबह 10 बजे भाजपा के नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का बीएसपी शाला क्रमांक 6 में शपथ ग्रहण होना है जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग जी के अलावा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू जी, यशवंत जैन जी, प्रीतम साहू जी, वीरेंद्र साहू जी, राकेश यादव जी, देवलाल ठाकुर जी, गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ, धरम चंद जैन जी उपस्थिति रहेंगें।