भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने BSP महाप्रबंधक को 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल ने माइंस ऑफिस में मुलाकात कर बीएसपी मुख्य महाप्रबंधक आर. बी गहरवार को 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर दल्लीराजहरा की जनता को हो रही परेशानियों का हवाला देकर तत्काल सभी मांग को पूरा करने का निवेदन किया है। जिस पर मुख्य महाप्रबंधक गहरवार ने कहा कि दल्लीराजहरा के नागरिकों को हित में बीएसपी सदैव कार्य करने को तत्पर रहता है। और आपके मांग पत्र पर हम शीघ्र फैसला करके उचित कदम उठाएंगे। दल्ली राजहरा के नागरिकों सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। युवा नेता श्याम जायसवाल ने जो 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। वह इस प्रकार है। 1. दल्लीराजहरा टाउनशिप सहित नगर के समस्त BSP रोड जर्जर हो चुके हैं। इनके डामरीकरण शिघ्र किया जाये। 2. टाउनशिप में सभी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ पुनः निर्माण किया जाये। 3. टाउनशिप में हर स्ट्रीट व सड़क किनारे अत्यधिक गाजर घास उग आये है। इनको शीघ्र साफ किया जाये। 4. टाउनशिप के हर रोड पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु हाईमास्क लाइट लगाया जाये। 5. BSP क्वाटर में हर 8 घण्टे में पानी देने तीनो शिफ्ट में व्यवस्था कराया जाये। 6. टाउनशिप के अंदर सभी नालियों की हर 15 दिन में पूर्ण सफाई की व्यवस्था बनाई जाये। 7. कैम्प एरिया के BSP रोडो का डामरीकरण किया जाये। 8. BSP सिंगल क्वाटर जो 3rd पार्टी को दिया गया हैं। उसका भी मरम्मत कराया जाये। 9. BSP क्वाटर 3rd पार्टी को देने के नियम को सरल कर लिए जाने वाले डिपॉजिट की राशि 1 लाख किया जाये।10. BSP के समस्त कॉम्लेक्स को वर्तमान मालिकों के नाम पर ट्रांसफर किया जाये। 11 . सप्तगिरी पार्क के अंदर सभी जगह cc tv कैमरे लगाये जाये। 12. सप्तगिरी पार्क के अंदर के cc रोड जर्जर हो चुके है। उसके स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाया जाये। 13. सप्तगिरी पार्क के अंदर योग व प्रयाण के लिये बने चबूतरे की मरमत किया जाये। 14. सप्तगिरि पार्क के अंदर पर्याप्त लाईट हर जगह लगाया जाये। 15. सप्तगिरी पार्क के अंदर गाजर घास की कटाई करवाया जाये। 16. सप्तगिरी पार्क के अंदर खरगोश , कबूतर , मुर्गो आदि के व्यवस्थित तरीके से रख उन्हें जनता को दिखने के लिये सामने जाली के जगह काँच के ग्लास लगाये जाये। 17. सप्तगिरी पार्क की साफ सफाई व देखरेख हेतु कम से कम 20 कर्मचारियों की नियुक्ति 2 शिफ्ट में किया जाये। 18. सप्तगिरी पार्क के अंदर कम से कम तीन स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था की जाये। 19. सप्तगिरी पार्क के अंदर ओपन जिम का निर्माण किया जाये। 20. सप्तगिरी पार्क के अंदर बने तालाब को गहरीकरण कर नौका विहार पुनः शुरू किया जाये।