छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
नगर में कोई भी समस्या हो सीधे सीएमओ नगरपालिका से संपर्क करें- स्वप्निल तिवारी

नवभारत news 24 /रमेश मित्तल / दल्लीराजहरा । वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद स्वप्निल तिवारी ने वार्ड नं 8 के नागरिकों एवं दल्लीराजहरा के निवासियों से अपील करते हुए निवेदन किया है कि नगर के किसी भी वार्ड में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या जैसे पानी की समस्या हो बिजली की समस्या हो नामांतरण की समस्या हो या टैक्स की समस्या हो और अन्य कोई भी समस्या हो इसके लिए आप सीधे नगरपालिका के सीएमओ श्री साहू जी से डायरेक्ट संपर्क करें क्योंकि अन्य कर्मचारी व अधिकारी आपको गुमराह करके तकलीफ में डाल सकते हैं इसीलिए मैं सीएमओ साहब जी से अपील करने का निवेदन कर रहा हूं ।
विनीत
स्वप्निल प्रमोद तिवारी
पार्षद वार्ड क्रमांक कार्ड 08
दल्ली राजहरा टाउनशिप



