नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू के मुख्यआथित्य में साहू समाज का पारिवारिक मिलन समारोह हुआ संपन्न।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ परिक्षेत्रीय साहू समाज कोण्डे पावर हाउस के तत्वावधान में स्थित कला मंच के पास पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया! प्रथम पाली में विभिन्न प्रकार के खेलकूद हुआ! कुर्सी दौड महिला वर्ग में प्रथम राजेश्वरी साहू, द्वितीय दुर्गा साहू बालक वर्ग में ईशान द्वितीय केशांक रहा! मटका दौड प्रथम अनिता द्वितीय देवंतिन रही! कु. ताक्षी ने नृत्य की प्रस्तुत की! युवती टीम ने मां कर्मा से संबंधित गीत में सामूहिक नृत्य की प्रस्तुत दिया! मां कर्मा महिला प्रकोष्ठ ने सुवा गीत में नृत्य की।
द्वितीय पाली में पुरुष्कार वितरण हुआ मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, अध्यक्षता श्री युवराज साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ, विशेष अतिथि अंजू साहू, संगठन सचिव जिला साहू संघ, दौपती साहू सचिव, दामिनी साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ थे।
स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रेवती साहू ने दी तोरण लाल साहू ने कहा पारिवारिक मिलन समारोह से हम सबको समाज के रीति रिवाज को जानने का अच्छा अवसर मिलता है! छुपी हुई प्रतिभा खुलकर निखरता है! हम सबका सामाजिक कार्य में भागीदारी होना चाहिए! युवराज साहू ने कहा सभी परिक्षेत्रीय मिलन समारोह करके हम सबको एक मंच में लाने का अच्छा साधन है! सामाजिक कार्य करते हुए हमें रचनात्मक कार्य करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हैं! हम सबको शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेना है! समाज में हम सबको आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करना है! अंजू साहू,दामिनी साहू,दौपती साहू ने भी सामाजिक विचार रखे ! मंच संचालन रेखू राम साहू ने किया! आभार व्यक्त रामेश्वरी साहू उपाध्यक्ष नें की! आयोजन में गजेंद्र साहू रेखा साहू, राधिका साहू, नीरा साहू, कृपा साहू, रुपसिग, नंदकुमार साहू, संतोष साहू,उमा साहू, लोकेश साहू, रमेश्वर साहू, केजा साहू, सीता साहू, मेनका साहू, युवती टीम अध्यक्ष आरती साहू एवं उनके टीम का विशेष योगदान रहा ! सामाजिक सेवा के लिए अध्यक्ष रेवती साहू का सम्मान किया गया!सहित समाज के लोग उपस्थित थे!



