छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

झेरिया ‌धोबी‌ समाज ने 23 फरवरी को धर्मगुरू संत गाडगे जी‌ महराज की जयंती समारोह शिबू नायर के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम एंव‌ हर्षोल्लास से मनाया

इस दौरान पारिवारिक समाजिक मिलन, प्रतिभा सम्मान एंव विवाह योग्य युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया

 

 

नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्ली राजहरा। झेरिया ‌धोबी‌ समाज ने 23 फरवरी दिन गुरुवार को धर्म गुरू संत गाडगे जी‌ महराज की जयंती समारोह धूमधाम एंव‌ हर्षोल्लास से मनाया इस दौरान पारिवारिक समाजिक मिलन, प्रतिभा सम्मान एंव विवाह योग्य युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया कार्यक्रम के‌ मुख्य अतिथि शीबूनायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के पुर्व अध्यक्ष श्री‌ बृजलाल निर्मलकर, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद चंद्रप्रकाश बोरकर, उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रेमसिंह निर्मलकर ने किया।‌ दल्लीराजहरा धोबी‌ समाज सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 18 के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम मे‌‌ सर्वप्रथम समाज के इष्टदेव भगवान भोलेनाथ एंव धर्म गुरु‌संत‌ ‌गाडके जी की विधिवत पूजा अर्चना किया गया‌‌ समाजिक‌ बहनों सामुहिक आरती कर एक दुसरे‌ को बधाई दी तदोपरांत मंचीय कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का फूलमाला एंव‌ पुष्पगुच्छ एंव गुलाल अभिषेक कर हार्दिक स्वागत सत्कार किया समाज‌ के अध्यक्ष प्रेमसिंह निर्मलकर ने स्वागत भाषण सह सामाजिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को संबोधित करते‌ हुए मुख्य अतिथि शीबूनायर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद ने कहा कि झेरिया धोबी समाज‌ पुर्व की अपेक्षा अब ज्यादा संगठित एंव जागरूक हुआ है समाजिक बंधुओं में चेतना एंव शिक्षा स्वास्थ्य सहित स्वावलंबन की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं समाज की मातृशक्ति को भी अब भरपूर मान सम्मान मिल रहा है उन्होंने कहा कि समाज को‌ सतत विकास की मार्ग में ले जाने के लिए सभी समाजिक पदाधिकारियों को मिलजुल कर कार्य करना‌ होगा तब विकसित समाज‌की लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है कार्यक्रम को वार्ड पार्षद चंद्रप्रकाश बोरकर पुर्व अध्यक्ष बृजलाल निर्मलकर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुनेश्वर निर्मलकर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आंनद निर्मलकर , संगठन मंत्री राधेलाल निर्मलकर, महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता निर्मलकर, सचिव कंचन निर्मलकर एंव बालोद राज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजना निर्मलकर एंव संगीता रजक, ने संबोधित किया। इसके उपरांत समाज के नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों में समा बांधा इस दौरान समाज के‌ विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय प्राप्त कर उनका गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया गया साथ समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एंव खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विभूतियों का स्मृतिचिह्न एंव मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया वहीं झेरिया ‌धोबी‌ समाज के‌ वरिष्ठ नागरिकों एंव पुर्व पदाधिकारियों सहित उपस्थित अतिथियों एंव वार्ड के प्रमुखों को उनके समाजिक सक्रियता एंव‌ योगदान के लिए शाल गमछा एंव श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया इस तरह से झेरिया ‌धोबी‌ समाज परिक्षेत्र दल्ली राजहरा का समाजिक पारिवारिक मिलन समारोह प्रतिभा सम्मान एंव धर्म गुरू संत गाडगे जी महाराज की जंयती समारोह हर्षोल्लास एंव धुमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के कोषाध्यक्ष भूषण निर्मलकर एंव आभार प्रदर्शन कनिष्ठ उपाध्यक्ष आंनद निर्मलकर ने किया।
इस अवसर पर समाज के समाजिक‌ पदाधिकारीगण अध्यक्ष प्रेम सिंह निर्मलकर, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर निर्मलकर, आनंद निर्मलकर, सचिव मनमोहन निर्मलकर ,सह सचिव गणेश निर्मलकर, कोषाध्यक्ष भूषण निर्मलकर, संगठन मंत्री राधेलाल निर्मलकर, वरिष्ठ नागरिक ए. के. रजक , निर्णायक तुकाराम निर्मलकर महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता निर्मलकर ,सचिव श्रीमती कंचन निर्मलकर ,रेणुका निर्मलकर रामकली निर्मलकर, पूर्व अध्यक्ष माया देवी निर्मलकर, अमालिया निर्मलकर ,गीता निर्मलकर रेणुका निर्मलकर, योगेश्वरी निर्मलकर, पूर्णिमा निर्मलकर, वैजन्तीमाला निर्मलकर तुलसी निर्मलकर, जितेंद्र कुमार निर्मलकर ,गोकुल निर्मलकर ,गोवर्धन निर्मलकर, बालोद राज के संगठन मंत्री कोमल निर्मलकर,संरक्षक श्री छन्नू राम निर्मलकर, बालोद राज महिला अध्यक्ष रंजना निर्मलकर ईश्वर निर्मलकर ,संगीता रजक दिनेश शांडिल्य मनमोहन निर्मलकर, जितेंद्र निर्मलकर,गीतम निर्मलकर गीता बाई‌ निर्मलकर जंत्री बाई चंद्रिका निर्मलकर नीरु निर्मलकर जय श्री निर्मलकर पुरनलाल सुरेन्द्र निर्मलकर, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु बहन उपस्थित रहे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button