छत्तीसगढ़विविध ख़बरें
नि: शुल्क सामूहिक उपनयन ( जनेऊ) संस्कार सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा जिला बेमेतरा में 10 मार्च को होना है।

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव (क्राइम रिपोर्टर)अभिषेक दुबे,
/ नि:शुल्क सामूहिक उपनयन ( जनेऊ) संस्कार सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में फाल्गुन शुक्ल एकादशी सोमवार दिनांक १० मार्च २०२५ को होना है। छत्तीसगढ़ में होलाष्टक का प्रभाव नहीं रहता।।बन्धुओं आपके यहां या परिचित में इच्छुक बटुक तो संपर्क करके नाम पता और संपर्क पहले से बता देंगे जिससे समुचित व्यवस्था हो सके।पूजन और भोजन प्रसादी की व्यवस्था सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा की ओर से है।आप अपने साथ हथवा का नारियल खड़ाऊ,बरात का कपड़ा, बटुक एवं अभिभावक का धोती लेते आना है।संपर्क नंबर जो सहयोग करना चाहते हैं अपना नंबर डाल कर आगे भेज दें।जितने आएंगे उसकी सूचना पहले से दे दीजिएगा । प्रातः 8 बजे तक अपना आना सुनिश्चित करें।स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मानन्द सरस्वती सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा ७७४६०१२३३४



