छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स” विषय पर गुण्डरदेही में हुआ सम्मेलन एवं प्रबुद्धजन संवाद।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

गुंडरदेही/ बीजेपी नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार की आर्थिक उपलब्धियां, जीएसटी के सुधारों पर की खुलकर चर्चा
शनिवार को शारदा वाटिका, अंकित फ्यूल्स में “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स” विषय पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन और प्रबुद्धजन संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी रिफॉर्म्स के प्रदेश संयोजक श्री यशवंत जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार आम जनता तक पहुँचकर व्यापार, कृषि एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुँचा रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि उनके लाभ को जमीनी स्तर तक पहुँचाना है।

प्रमुख वक्ताओं के विचार-यशवंत जैन (प्रदेश महामंत्री, भाजपा)

जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं, “एक राष्ट्र, एक कर” की संकल्पना को साकार करने वाला ऐतिहासिक सुधार है। इससे छोटे एवं मझोले व्यापारियों को बड़ा लाभ मिला है। केंद्र सरकार लगातार इसे सरल और प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत है।

प्रेमप्रकाश पांडे (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और जीएसटी सुधार पारदर्शिता व सुशासन का प्रमाण हैं। ये पहलें आर्थिक विकास को गति देती हैं और रोजगार के अवसर बढ़ाती हैं।

सीए यश जैन और अधिवक्ता महेंद्र जायसवाल-

इन्होंने किसानों और बीमा क्षेत्र में जीएसटी के लाभों पर चर्चा की। कृषि से जुड़ी मशीनरी पर करों में कटौती से किसानों की लागत में भारी कमी आई है।

प्रमोद जैन (नगर पंचायत अध्यक्ष, जीएसटी रिफॉर्म्स जिला संयोजक)-

जीएसटी संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों, व्यापारियों और कर्मचारियों को इसके लाभों के बारे में जागरूक करना है।

सम्मान समारोह–

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकगण, पत्रकार, राइस मिलर्स और व्यापारियों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य थान सिंह मंडावी एवं थानमल जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि–

इस कार्यक्रम में बालोद जिले के प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे-पूर्व सांसद मोहन मंडावी,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, कौशल साहू ,पवन सोनबरसा, हरीश कटझरे ,अश्विनी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर,
जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, थानमल जैन, सुरेश सोनी, केशव साहू,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया,मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, प्रकाश सिंह जीतू विश्वास गुप्ता अरुण साहू आनंद शर्मा, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य क्रांति सोनेश्वरी ,लक्ष्मी साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर प्रदीप साहू, कुलदीप साहू जनपद सदस्य गुलशन साहू ,राजू कौशल, श्रीकांत वर्मा ,प्रकाश चावड़ा, भरत साहू, सोशल मीडिया शेखर वर्मा,जीएसटी रिफॉर्म्स के सह-संयोजक रमेश मित्तल, संदीप जैन, राकेश बंटी बाफना, पंकज आहूजा, रमेश नाहटा, दिनेश तापड़िया, मोनू ठक्कर, कमल बजाज,
व्यापारी प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण,नगर पंचायत गुण्डरदेही के उपाध्यक्ष विजय सोनकर , हरीश निषाद, संतोष नेताम ,शंकर यादव, हेमंत सोनकर, शैल महोबिया, पूजा बिंझेकर, सेवक महिपाल, रोम यादव प्रकाश सिंन्हा, सतीश साहू, हाफिज जी, विकास साहू, दिनेश टावरी ,महेश चांडक,राकेश द्विवेदी, रमेश गुज्जर, महेंद्र पिपरे, समर्थ लखानी, इमरान खान एवं पार्षदगण सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button