छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
आज भारतीय नववर्ष का आगाज,वार्डों में आज भारत माता की दिव्य आरती का होगा आयोजन।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ सर्व समाज समरसता समिति दल्लीराजहरा के द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर के सुख समृद्धि व सौहार्द्र के लिए शनिवार 29 मार्च 2025 को नगर में 100 स्थानों पर सवा लाख दीपों के साथ भारत माता की दिव्य आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सर्व समाज समरसता समिति के महासचिव कृष्णा साहू ने लौह अयस्क नगरी के आम जनता, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवी संगठनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक परिवार सहित 05 दीपों के साथ अपने अपने वार्ड में आयोजित भारतमाता की आरती में अवश्य सम्मिलित होवें साथ ही अपने ईष्ट मित्रों को भी प्रेरित करें।