छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

परीक्षेत्रीय साहू समाज ट्यूबलर शेड का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ परीक्षेत्रीय साहू समाज ट्यूबलर शेड का साहू पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय माँ कर्मा सामुदायिक भवन भारतीय स्टेट बैंक के पास में किया गया lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवराज साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा थे अध्यक्षता पूणिमा साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू समाज ट्यूबलर शेड ने किया,विशेषअतिथि रेखू राम साहू सत्या साहू ‌दौपती साहू दामिनी साहू घना राम साहू, उपाध्याक्ष संगीता साहू, रेखा साहू,उषा साहू थे!

कार्यक्रम के प्रथम पाली में समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणी माता कर्मा की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ,परिक्षेत्र के सभी लोगों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया l कुर्सी दौड़ प्रथम ..पल्लवी…साहू द्वितीय .आर्या.साहू,बाल पासिंग प्रथम .पूर्णिमा….द्वितीय ..शीला महिला वर्ग में शोहरत पथम दसरा शिवबती..थे,!दूसरा पाली में पुरुष्कार वितरण समारोह हुआ,स्वागत भाषण पूर्णिमा साहू ने दी,मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ने परिक्षेत्र के कमेटी के द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन पर बधाई दिया l उन्होंने कहा कि समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होना अति आवश्यक है l इससे एक दूसरे को जानने एवं समझने का सुनहरा अवसर मिलता है! हम सबको आपसी सामंजस्य बनाकर काम करना है l रोटी कपड़ा मकान स्वास्थ्य और शिक्षा के उद्देश्य को लेकर हम सबको कार्य करना है,l समाज में ऐसा कोई परिवार नहीं होना चाहिए जो इन सबसे वंचित हो l यदि मदद की जरूरत पड़े तो समाज सहयोग के लिए आगे आना है, दामिनी साहू ने महिलाओं से अपील की आप सभी लोग अपने घरेलू कार्य से थोड़ा सा समय निकालकर समाज को भी दें, जिससे समाज के रीति रिवाज को जानने एवं समझने का मौका मिलता है, बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें!

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा श्री तोरण लाल साहू का सम्मान किया गया तोरण लाल साहू ने कहा कि में समाज एवं नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा ।

मंच संचालन संतोष साहू नै किया, आभार व्यक्त परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष लिलेश्वरीसाहू ने की, नृत्य की प्रस्तुती विनिता,मोनिका ,रीतिका , तानिका सोनिया, चंदन ने दिया, उत्कृष्ट अंक पाने वाला का सम्मान विनिता , देवेंश , रितिका ओम ,पूजा , रविकान्त, खुशी, तानिया , सम्मान किया गया!सभी वृद्धजन का श्री फल से सम्मान किया गया! ओम साहू ने मानव एवं प्रकति से संबंधित मानचित्र बनाकर शिक्षा का संदेश दिया!आयोजन में अध्यक्ष रेवती साहू,सचिव खेमीन साहू,प्रचार सचिव भोजेश्वरी साहू, रोमन साहू, , गोकुल साहू, जीवन साहू, मकसूदन साहू, उमाकांत साहू ,बृजभाषा साहू सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button