अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़बालोद

पशु तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, पशु तस्करी का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से था फरार।

थाना पुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपी थाना पुरूर के गौतस्करी के दो प्रकरणों में था वांछीत

हितेश वर्मा पिता आलोक वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रिसाई पारा धमतरी थाना व जिला धमतरी (४०१०)

नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा।अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, अवैध शराब परिवहन व बिकी, एवं पशु तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम को पशु तस्करी करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखील किया गया था एवं प्रकरण के एक मुख्य आरोपी हितेश वर्मा निवासी रिसाईपारा धमतरी घटना दिनांक से फरार था जिसे पकडने में सफलता हासिल की गई। विवरण संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 04.03.2024 के दरम्यानी रात्रि गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के

द्वारा सुचना दिया गया कि योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 पशु तस्करी किया जा रहा है जिसकी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन एवं गौरक्षक की सुचना मवेशी तस्करी की सूचना पर ग्राम मुजालगोंदी के पास चेकिंग पाईंट लगाकर आने जाने वाले वाहनो कि चेंकिग की जा रही थी उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही योद्धा पीकप वाहन कमांक CG- 12-RA-8626 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहनों को न रोक कर अपने वाहन को भगाने लगा एवं उसी के पीछे योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 जिसे वाहन को भगाने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा निजी वाहन के पीछा कर मचादुर नाका के पहले रोककर पकड़ा गया जिसे वाहन के उपर पालिथीन से ढककर रखा गया था जिसे निकालकर देखने पर तीनों गाड़ी में पड़वा, बछिया, गाय भरकर रखा था, उक्त यौद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग०) तथा बगल में बैठे व्यक्ति अपना नाम कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल साकिन देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी (४०1०) एवं योद्धा पीकप वाहन कमांक CG-05-AK-7798 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम दुष्यंत साहू पिता धनाराम साहू उम्र 19 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) एवं बगल में बैठे व्यक्ति का नाम कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल साकिन डोटोपार थाना सनौद जिला बालोद (छ०१०) तथा योद्धा पीकप बाहन क्रमांक CG-04-NQ-2694 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (७०१०) एवं बगल में बैठे व्यक्ति का नाम आबू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल साकिन नवागांव थाना रुद्री जिला धमतरी (छ0ग०) का रहने वाले बताये उक्त वाहन में 23 नग मवेशी भरकर धमतरी से उड़ीसा कत्लखाना ले जाना बताये बाद समक्ष गवाहों के 23 नग मवेशी एवं योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12- RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 को जप्त कर आरोपीयो को धारा छ0ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। थाना पुरूर के अपराध कमांक 31/2024 एवं 42/2024 धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) का आरोपी हितेश बर्मा निवासी धमतरी जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 08.05.2024 को मुखबीर की सुचना पर थाना पुरूर के पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी के छिपे हुये स्थान ग्राम अछोटा थाना अर्जुनी में दबीश देकर अभिरक्षा में लिया गया व आरोपी हितेश वर्मा से बारीकी से पुछताछ करने पर बताया कि इनके द्वारा मवेशीयों को पीकप बाहनों में कूरता पूर्वक भरकर मुसुरकुटूटा थाना दुधावा जिला कांकेर बाजार ले जाकर बिकी किया जाता था वाहनों में जीपीएस लगाकर मोबाईल के माध्यम से निगरानी रखी जाती थी आरोपी हितेश वर्मा की निशानदेही पर पीकप वाहनो से जप्त जीपीएस निकालकर पेश किये जाने पर जीपीएस व आरोपी का मोबाईल जब्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 08.05.2024 को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक लिखन साहु किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button