अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़बालोद

पीडित आदिवासी महिला को मां बहन की अश्लील गाली गलौच, मारपीट कर सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को थाना बालोद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

पीडित आदिवासी महिला को मां बहन की अश्लील गाली गलौच, मारपीट कर सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को थाना बालोद पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

प्रकरण में जोड़ी गई है अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा

आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमांड पर

बालोद/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता आदिवासी महिला थाना बालोद जिला बालोद छ.ग. ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह एक आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा ,रोशन कुमार साहू पिता गिरधर साहू एवं कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन सभी साकिनान करहीभदर के द्वारा दिनांक 22.02.2026 के रात्रि 09.00 बजे उठाकर ले गये और रात्रि 12.00 बजे तक मेरे साथ जबरदस्ती सामुहिक बलात्कार कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर किसी को बतायेगी तो कोई यकीन नहीं करेगा कहकर सभी लोग पेट एवं बांया घूटने एवं शरीर के अन्य भाग में मारपीट किया है। मारपीट करने से मेरे पेट एवं बांया घुटने एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70 (1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल के मार्ग दर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद टीम की सहायता से आरोपीगण विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष 02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष साकिनान करहीभदर थाना व जिला बालोद छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने अपराध घटना करना स्वीकार किया व घटना के संबंध में ग्राम विकास समिति के समक्ष गुनाह स्वीकार कर.अर्थ दण्ड देना बताया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 14.03.2026 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, म.प्र.आर. नर्मदा कोठारी, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, संजय सोनी, बनवाली साहू, नाग़ेश्वर साहू सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं सायबर टीम की विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगणों का नामः-
01. विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद
02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष पता-ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button