छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में सतत जनजागरूकता अभियान जिले में जारी।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

🔅 साइबर जागरूकता, नशामुक्ति अभियान, एवं यातायात नियमों का पालन करने जगन्नाथपुर सांकरा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।*
🔅पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में सतत जनजागरूकता अभियान जिले में जारी।*
🔅ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया संबंधित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाकर www.cybercrime.gov.in एवं टोलफ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

बालोद/ दिनांक 14/10/2025 को पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में , एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज शास. हायर सेकेंडरी विद्यालय जगन्नाथपुर सांकरा में जागरूकता कार्यक्रम में  एसडीओपी देवांश सिंह राठौर द्वारा साइबर जागरूकता के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को  विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की वंदना और राज्यगीत गाकर किया गया।

नशामुक्ति अभियान के तहत – ‘नशा मुक्त भारत की ओर’:-
नशामुक्ति विषय पर की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें छात्रों को यह समझाया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। पारिवारिक जीवन में कलेश उत्पन्न करता है, अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, बेहतर जीवनशैली अपनाने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। साथ ही छात्रों को नशे के विरुद्ध संकल्प भी दिलवाया गया।
*साइबर जागरूकता –*
डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की सीख देते हुए लालच एवं डर से किसी को भी पैसे ट्रांसफर न करने की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का मुख्य हथियार बताया गया l  शिक्षकगण एवं छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु  विद्यार्थियों को बताया गया कि मोबाइल का लत एवं गलत उपयोग कैसे विद्यार्थी जीवन को प्रभावित करता है, सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन गेमिंग, अनजान लिंक  और ओटीपी शेयरिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड बारे में बताया गया। apk फाइल डाउनलोड नहीं करने के बारे में बताया गया। मोबाइल का उपयोग पढ़ाई एवं कौशल विकास हेतु नियंत्रित समय सीमा में करने सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग, मजबूत पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के टिप्स दिए गए।
आज के दौर में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल में सर्च करने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिएl अनजान लिंक में क्लिक करने से बचने के लिए गूगल मे सर्च करने के दौरान सावधानी बरतनी एवं ऑथेंटिक साइट में ही जानकारी शेयर करने के संबंध में बताया गया l
अनजान व्यक्तियों को किराए पर मकान उपलब्ध नहीं कराने किराएदार की जानकारी अनिवार्य रूप से थाने में जमा करने के संबंध में बताया गया।
छात्रों को यह भी जानकारी दी गई कि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं टीचर्स को यातायात के नियमों से अवगत कराकर कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने, सिग्नल रूल्स फॉलो करने, प्रॉपर सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाने व अन्य ट्रैफिक रूल्स बताया जाकर जागरूक किया गया।
समाज निर्माण की दिशा में एक *सशक्त कदम:-*
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जिले के अन्य विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे ताकि साइबर सुरक्षित, नशामुक्त और कानून-सचेत समाज का निर्माण हो सके।
विद्यालय परिवार एवं समस्त विद्यार्थियों की ओर से बालोद पुलिस को आभार व्यक्त किया गया और ऐसी पहल को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई गई।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम के  दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा के प्राचार्य श्रीं एम.एल.गौतम एवं समस्त शिक्षकगण, शाला विकास प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री भूपत प्रकाश बघेल एवं समस्त सदस्यगण, ग्राम सरपंच श्रीमती लता चुरेंद्र ,ग्राम पटेल श्री योगेंद्र देशमुख जी, थाना बालोद से आरक्षक मनोज चंद्रा, साइबर सेल बालोद से आरक्षक रविकांत गंधर्व उपस्थित रहे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button