छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

पुरानाबाजार वीरनारायण सिंह चौक से शहीद चौक एवं कोंडे पावर हाउस जाने वाली सड़क में आम जनता का चलना हुआ दूभर

कलेक्टर महोदय के आदेश का भी समय रहते पालन नहीं कर रहे है BSP व नगरपालिका के अधिकारी

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा / पिछले दो दिनों की बारिश से पुराना बाजार वीरनारायण सिंह चौक से शहीद चौक एवं हनुमान मंदिर रेड्डी किराना से कोंडे पावर हाउस जाने वाली सड़कों का बुरा हाल हो चुका है पूरी सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बन चुके है वही पूरी की पूरी सड़क दलदली कीचड़ से सरोबर हो गई है आम आदमी का इस सड़क पर चलना दुभर हो गया है जबकि इसी सड़क से प्रतिदिन हजारों कर्मचारी BSP के प्लांट में कार्य करने आते जाते है साथ ही साथ इसी सड़क पर नगर का सबसे बड़ा शहीद अस्पताल पड़ता है जहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है वही वार्ड नं 10 से वार्ड नं 17 तक के लोगों के आने जाने का प्रमुख मार्ग है घर से निकलने में लोगों को डर लगता रहता है सड़क पर कब कोई अनहोनी दुर्घटना हो जाये लेकिन BSP एवं नगरपालिका के अधिकारियों को इससे क्या फर्क पड़ेगा ।

पिछले माह 21 जून को जिले के कलेक्टर श्री इंदरजीत चंद्रवाल जी ने स्वयं इस सड़क का अवलोकन किया था जहां उन्होंने BSP प्रशासन से इस सड़क को डामरीकरण करने की बात कही थी जिस पर वहां मौजूद BSP के अधिकारियों ने 30 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। वही हनुमान मंदिर रेड्डी किराना दुकान से कोंडे जाने वाली सड़क का भी अवलोकन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी से इसे तत्काल गड्डो को रिपेयर करने को कहा था जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने दो तीन दिनों में कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी गड्डो को नही भरा गया जिसके कारण आज आम जनता को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है अगर समय रहते इन गड्डो को रिपेयर कर दिया जाता तो आज यह नोबत नही आती

जब जिले के कलेक्टर के आदेश पर ये अधिकारी गण कार्य को समय सीमा में प्रारंभ नहीं करते तो आम जनता की कहा से सुनेंगे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button