छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

प्रत्यक्ष प्रणाली से अध्यक्ष/महापौर का चुनाव कराने का निर्णय स्वागत योग्य – श्याम जायसवाल

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा :- विष्णु देव सरकार की कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ नगरी निकाय चुनाव हेतु अध्यक्ष व महापौर की चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने के निर्णय का भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने स्वागत किया है। व कहा की हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए घोषणा की अनुरूप अपने एक और घोषणा को पूरा करते हुए जनता को सीधा अपने मत से अध्यक्ष चुनने का अधिकार उनके हाथों में सौंप दिया है। उनके कैबिनेट के इस निर्णय से चुनाव के दौरान पार्षदों के खरीद फरोकत पर रोक लगेगी अब जनता अपने पसंद के उम्मीदवार को सीधा अध्यक्ष व महापौर की रूप में बैठा सकेगे। छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने नगरी निकायों में अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपना कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सीधा धोखा किया था। जिससे जनता के हाथों से खुद वोट कर अध्यक्ष और महापौर बनाने का अधिकार खत्म हो गया था। जिसको ध्यान में रखकर जनहितैषी विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस के उस निर्णय को पलट कर फिर से जनता के हाथों में अपना अध्यक्ष और महापौर बनाने का अधिकार सौंप दिया है। जिसकी खुले दिल से स्वागत व प्रशंसा होनी चाहिए साथ ही विष्णुदेव सरकार की कैबिनेट ने हमारे अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के राजनीतिक अधिकारों को ध्यान में रखकर उन्हें नगरी निकाय व ग्रामपंचायत चुनाव में छत्तीसगढ़ में 50% की आरक्षण देकर पूरे अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की भावनाओं का सम्मान किया है जिसके लिए हम ओबीसी समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार मानते है। लगातार भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में जनता की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। इसलिए हमे पूरा उम्मीद है। की छत्तीसगढ़ में आने वाले नगरी निकाय व ग्राम पंचायत के चुनाव में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को जरूर मिलेगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button