प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू के समर्थन में रोड़ शो व आमसभा को संबोधित करेंगे।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू एवं 27 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशीयो की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जी आज दोपहर 2 बजे के दल्लीराजहरा के दौरे पर आ रहे है उनके साथ जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी, चुनाव प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, पधार रहे हैं।
सर्वप्रथम नगर आगमन पर अटल चौक पर स्वागत सत्कार के पश्चात फवारा चौक, गुप्ता चौक, पेट्रोल पंप सुभाष चौक होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक पुराना बाजार में आमसभा होगी ।
उक्त जानकारी दल्लीराजहरा नगरपालिका के चुनाव संचालक गोविंद वाधवानी ने दी एवं नगर की जनता से अपील की है कि आप सभी दोपहर 2 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होवे।



