
नवभारत news 24/रमेश मित्तल/रायपुर/चारामा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा सहित उनकी टीम ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कांकेर जिला अंतर्गत आने वाले चारामा मंडल की बैठक ली। दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को शुरू होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए बस्तर प्रवास में निकले प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा बस्तर के सभी मंडल व जिलों में बैठक लेकर परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए बैठक ले रहे हैं। जिसके तहत चारामा रेस्ट हॉउस मे आयोजित चरम मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसमें हम सभी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्य कर्ताओं को कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस परिवर्तन यात्रा में भाग लेकर इस प्रदेश के कांग्रेस सरकार को परिवर्तन करने के लिए संकल्प लेना है। परिवर्तन यात्रा के दौरान होने वाले आमसभा में अधिक से अधिक अपनी उपस्थिति प्रदान करना है। बैठक मे प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वी बस्तर संभाग प्रभारी खिलावन साहू, प्रदेश सह सोशल मीडियाप्रभारी रमेश सोनवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष सुंदरलाल साहू उपाध्यक्ष पंचराम साहू राजनांदगांव जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सहित कांकेर जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी गण रवि सिंह जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा विजय मंडावी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा माधव जैन डडसेना कलार समाज बस्तर संरक्षक सियाराम साहू मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रताप सलाम पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नाग मंडल कोषाध्यक्ष अंकित जैन अध्यक्ष युवा मोर्चा ओबीसी मंडल महामंत्री रुपेश देवांगन महामंत्री युवा मोर्चा संतोष नहर पूर्व कोषाध्यक्ष चारामा सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।



