छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,चिकलाकसा में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के निर्देशानुसार टीबी के उपचाररत हितग्राहियों का काउंसलिंग एवं टीबी के बचाव व नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छः ग

दल्लीराजहरा/ आज दिनांक 7 अगस्त 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिकलाकसा में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ वी एस ठाकुर सर के निर्देशानुसार टीबी के उपचाररत हितग्राहियों का काउंसलिंग किया गया एवं टीबी के बचाव व नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया, साथ ही निको माइंस गिधाली ब्लॉक डौंडी, जिला बालोद द्वारा टीबी के उपचाररत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री निश्चय पोषण आहार योजना के तहत निश्चय मित्र बनकर पोषण आहार प्रदान किया गया जहां निको माइंस कर्मचारी राजेंद्र कुमार देवांगन, कौशल राम ठाकुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर निधि राम, सरिता पटेल, टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ पी एल मेरिया, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सारा खान, ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर मनेश कुमार निर्मलकर एवं सेक्टर सुपरवाइजर रेखू राम साहू,एसएल मेरिया, लैब टेक्नीशियन चमेली भुआर्य, टीबी मितान भूपेन्द्र ठाकुर, टीबी वालंटियर शिवराम रनघाटी, एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button